Last Updated:
Pati Patni Aur Wo: प्रयागराज में ‘पति-पत्नी और वो 2’ की शूटिंग के दौरान BR चोपड़ा फिल्म्स के क्रू पर हमला हुआ था. इस केस में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी मीरज अली को गिरफ्तार कर लिया है.
सारा- आयुष्मान की फिल्म के क्रू पर हमला करने वाला गिरफ्तार.नई दिल्ली. आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ की प्रयागराज में शूटिंग चल रही थी जिस दौरान वहां के लोकल लोगों ने फिल्म के क्रू मेंबर पर हमला बोल दिया था. क्रू मेंबर पर अचानक हुए हमले की वजह से फिल्म की शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा. पुलिस ने इस हाई प्रोफाइल केस में तत्परता दिखाते हुए तुरंत एफआईआर दर्ज की और इस हमले का मुख्य आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है.
एडिशनल डिप्टी कमिशनर ऑफ पुलिस ने बताया कि ये घटना 27 अगस्त को प्रयागराज के थॉर्नहिल रोड पर फिल्म पति, पत्नी और वो 2 की शूटिंग के दौरान हुई थी. फिल्म की शूटिंग के दौरान BR चोपड़ा फिल्म्स के प्रोडक्शन हेड जोहेब सोलापुरवाला पर कथित तौर पर प्रयागराज के कुछ स्थानीय निवासियों ने हमला किया. पुलिस ने बताया कि BR चोपड़ा फिल्म्स के लाइन प्रोड्यूसर सौरभ तिवारी की शिकायत के बाद 28 अगस्त को सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई. उन्होंने इस हमले के मुख्य आरोपी मीरज अली को गिरफ्तार कर लिया है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
August 30, 2025, 09:34 IST





