भारत » Parliament Session: जरूरी विधेयक पास करेंगे, कांग्रेस और विपक्षी दलों पर बरसे किरेन रिजिजू, देश और संसद का समय बर्बाद नहीं होने देंगे

Parliament Session: जरूरी विधेयक पास करेंगे, कांग्रेस और विपक्षी दलों पर बरसे किरेन रिजिजू, देश और संसद का समय बर्बाद नहीं होने देंगे

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Parliament Session: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर संसद की कार्यवाही में व्यवधान डालने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सरकार महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित करने की दिशा में आगे बढ़…और पढ़ें

देश और संसद का समय बर्बाद नहीं होने देंगे, कांग्रेस और विपक्ष पर बरसे रिजिजूकिरेन रिजिजू ने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद की कार्यवाही में बार-बार हो रहे व्यवधान के लिए सोमवार को कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साथा और कहा कि सरकार अब लोकसभा एवं राज्यसभा दोनों में महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराने की दिशा में आगे बढ़ेगी. रिजिजू ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल पहले ही संसद की कार्यवाही का काफी समय बर्बाद कर चुके हैं.

उन्होंने कहा, “हम हर दिन एक मुद्दे पर देश और संसद का समय बर्बाद नहीं होने देंगे. इसलिए, हम महत्वपूर्ण विधेयक पारित कराएंगे.” रिजिजू का कहना था कि सरकार महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा के लिए उत्सुक है, लेकिन विपक्ष द्वारा बार-बार व्यवधान के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित हो रही है.

उन्होंने कहा कि विपक्षी सदस्य जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाने में रुचि नहीं रखते हैं और हर दिन केवल एक मुद्दे पर विरोध करने के लिए उत्सुक रहते हैं. बिहार में मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) की समीक्षा पर विपक्ष के विरोध का हवाला देते हुए मंत्री ने कहा, “आपने एक मुद्दा उठाया है, इसे एक दिन के लिए उठाइए. हर दिन एक ही मुद्दा उठाने का क्या मतलब है?” मंत्री ने कहा कि कई महत्वपूर्ण विधेयक संसद के दोनों सदनों में लंबित हैं.

विपक्ष के संसद से निर्वाचन आयोग के लिए मार्च निकाले जाने पर, रिजिजू ने कहा कि आयोग ने बिहार में मतदाता सूची संशोधन के मुद्दे पर मिलने के लिए प्रत्येक दल के दो-दो सदस्यों वाले 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बुलाया था. उन्होंने कहा, “अगर वे अपने नेता या प्रतिनिधि तय नहीं कर सकते, तो निर्वाचन आयोग से समय क्यों मांग रहे हैं? अब, मल्लिकार्जुन खरगे कह रहे हैं कि पूरा विपक्ष वीआईपी है. क्या विपक्ष के सभी 150 सदस्य मुख्य निर्वाचन आयुक्त के कक्ष में उनके साथ बैठक के लिए जाएंगे?”

मंत्री ने कहा, “आप चर्चा में भाग लें. बाद में यह न कहें कि आपको चर्चा में भाग लेने की अनुमति नहीं मिली थी.” रिजिजू ने कहा, “आप अपने विचार रख सकते हैं, संशोधन पेश कर सकते हैं और असहमति पत्र दे सकते हैं. यह आपका अधिकार है. आप संसद में आए हैं.”

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

homenation

देश और संसद का समय बर्बाद नहीं होने देंगे, कांग्रेस और विपक्ष पर बरसे रिजिजू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी