Last Updated:
Param Sundari X Review: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘परम सुंदरी’ आज रिलीज हो गई है. ओपनिंग डे पर फिल्म थिएटर्स में धमाल मचा रही है. एक्स पर भी इसे शानदार रिस्पांस मिल रहा है. फैंस के…और पढ़ें
पहले दिन छा गई परम सुंदरी.नई दिल्ली. जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की मच अवेटेड रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म परम सुंदरी ने थिएटर्स में दस्तक दे दी है. नॉर्थ और साउथ की लव स्टोरी को पर्दे पर कॉमेडी के तड़के के साथ पेश करने वाली इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत की. फिल्म परम सुंदरी के पहले शो के बाद इसे एक्स पर जबरदस्त रिव्यू मिले हैं. फैंस ने परम सुंदरी को मसाला एंटरटेनर बताते हुए इसकी जमकर तारीफ की है. वहीं क्रिटिक तरण आदर्श ने भी इसे एंटरटेनर बताते हुए अच्छी रेटिंग दी है.
परम सुंदरी के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें, तो ट्रेड एनालिस्ट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म की टिकट बुकिंग 26 अगस्त से शुरू हुई. पहले 24 घंटे के अंदर ही इसके 10,000 हजार टिकट बिक गए थे. एडवांस बुकिंग को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि मूवी पहले दिन 7-10 करोड़ रुपए का कलेक्शन दर्ज करेगी और ये आंकड़ा असल नंबर आने के बाद बढ़ने के कयास लगाए जा रहे हैं.





