मनोरंजन » O’Romeo Advance Booking: शाहिद कपूर का नया धमाका! एडवांस में बिके 16K+ टिकट, रिलीज से पहले पीटे इतने करोड़

O’Romeo Advance Booking: शाहिद कपूर का नया धमाका! एडवांस में बिके 16K+ टिकट, रिलीज से पहले पीटे इतने करोड़

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

O’Romeo Advance Booking: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ’रोमियो रिलीज से पहले ही चर्चा में है. फिल्म 13 फरवरी को रिलीज होगी, लेकिन रिलीज से पहले ही इसने एडवांस बुकिंग में मूवी ने जोरदार शुरुआत करते हुए 16 हजार से ज्यादा टिकट बेच दिए हैं. वैलेंटाइन वीक में आ रही इस फिल्म से मेकर्स को बड़ी ओपनिंग की उम्मीद है.

ख़बरें फटाफट

O'Romeo Advance Booking: शाहिद कपूर का नया धमाका! एडवांस में बिके 16K+ टिकटZoom

रोमांटिक क्राइम थ्रिलर ‘ओ रोमियो’ मल्टीस्टार मूवी है.

नई दिल्ली. शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की जोड़ी फिर से एक साथ आ रही है और इस बार फिल्म ओ’रोमियो के साथ ये जोड़ी पर्दे पर धमाल मचाने वाली है. यह रोमांटिक एक्शन थ्रिलर 13 फरवरी 2026 को वैलेंटाइन वीकेंड पर रिलीज हो रही है. फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है. ये हम यूं ही नहीं कर रहे. ये तो फिल्म एडवांस बुकिंग के आंकड़े कह रहे हैं.

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में नाना पाटेकर, दिशा पटानी, अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं, जबकि तमन्ना भाटिया और विक्रांत मैसी का स्पेशल कैमियो हैं. फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी सामने आ गए, जो कह रहे हैं कि फिल्म के देखने के लिए फैंस, बेकरार हैं.

ओ’रोमियो एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के आंकड़ों मानें तो ओ’रोमियो ने एडवांस बुकिंग के पहले दिन 16,226 टिकट बेचे और इससे लगभग 36.69 लाख रुपये की कमाई हुई. ऑल इंडिया एडवांस बुकिंग (ब्लॉक सीटों को छोड़कर) से ओ’रोमियो ने 36.69 लाख रुपये की कमाई की है, जिसमें 3,449 शो के लिए लगभग 16,226 टिकट बिके हैं. ब्लॉक सीटों को शामिल करके आज यानी 11 फरवरी, 2026 को सुबह 8 बजे तक फिल्म ने कुल 1.42 करोड़ की कमाई कर ली है. जो रिलीज़ से पहले की मजबूत शुरुआत मानी जा रही है.

फिल्म को रिलीज से पहले मिल रहे अच्छे रिस्पॉस से फैंस खुश हैं.

कहां दिखी खास रुचि?

अभी भी रिलीज से दो दिन बाकी हैं, इसलिए यह कुल प्री-सेल आंकड़ा और बढ़ने की संभावनाएं बनी हुई हैं. ट्रेड एनालिस्ट मानते हैं कि ओ’रोमियो पहले दिन 4-7 करोड़ रुपये के बीच की कलेक्शन कर सकता है, अगर बुकिंग का रुझान ऐसा ही जारी रहा. बुकिंग में सबसे ज़्यादा रुचि NCR, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश जैसे प्रमुख क्षेत्रों में देखी गई है. मुंबई, पुणे, कोलकाता और अहमदाबाद जैसे शहरों में भी टिकटों की बुकिंग तेजी से हो रही है.

तू या मैं से होगा ओ’रोमियो का क्लैश

ओ’रोमियो 13 फरवरी, 2026, शुक्रवार को वैलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. ओ’रोमियो का मुकाबला गौरव आदर्श और शनाया कपूर की सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म ‘तू या मैं’ से होगा.

About the Author

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

homeentertainment

O’Romeo Advance Booking: शाहिद कपूर का नया धमाका! एडवांस में बिके 16K+ टिकट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी