मनोरंजन » OPINION: अगर ‘एनिमल’ में होते ‘कबीर सिंह’, कमाई में कितना पड़ता असर? ‘वांगा सिनेमैटिक यूनिवर्स’ की आहट, शाहिद ने दिए संकेत

OPINION: अगर ‘एनिमल’ में होते ‘कबीर सिंह’, कमाई में कितना पड़ता असर? ‘वांगा सिनेमैटिक यूनिवर्स’ की आहट, शाहिद ने दिए संकेत

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली: संदीप रेड्डी वांगा की ‘एनिमल’ और ‘कबीर सिंह’ जैसी फिल्मों से भारतीय सिनेमा में ‘अल्फा मेल’ किरदारों की एक नई परिभाषा गढ़ी है, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया. क्या होगा अगर दोनों एक फिल्म में साथ नजर आएं? दिलचस्प बात है कि सोशल मीडिया पर फैंस अक्सर चर्चा करते थे कि क्या कभी कबीर सिंह और रणबीर कपूर के ‘एनिमल’ किरदार का आमना-सामना हो सकता है. यह आइडिया एक खयाली पलाव नहीं है, बल्कि खुद डायरेक्टर इस योजना को ‘एनिमल’ के जरिये मुमकिन बनाना चाहते थे. दरअसल, हाल में जब शाहिद कपूर की अगली फिल्म ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर रिलीज हुआ, तो दर्शकों को एक बार फिर उनके ‘कबीर सिंह’ वाले तेवर याद आ गए. अब खुद शाहिद कपूर ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि यह महज फैंस की कल्पना नहीं थी, बल्कि निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा वास्तव में इन दोनों डार्क और इंटेंस किरदारों को एक ही पर्दे पर लाने की योजना बना चुके थे.

शाहिद कपूर ने फिल्म ‘ओ रोमियो’ के प्रमोशन के दौरान ‘दैनिक भास्कर’ को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि ‘एनिमल’ की मेकिंग के समय संदीप रेड्डी वांगा ने उनसे मुलाकात की थी. संदीप रेड्डी वांगा चाहते थे कि कबीर सिंह का ‘एनिमल’ की कहानी में एक छोटा सा कैमियो या एक खास सीन रखा जाए. हालांकि, फैंस के लिए यह किसी बड़े सपने के सच होने जैसा होता, लेकिन बदकिस्मती से यह योजना धरातल पर नहीं उतर सकी. शाहिद के अनुसार, कुछ तकनीकी कारणों और डेट्स के तालमेल (डेट्स इश्यू) न बैठ पाने की वजह से यह क्रॉसओवर उस समय संभव नहीं हो पाया, जिससे फैंस को थोड़ा निराश होना पड़ा.

‘कबीर सिंह’ वर्सेज ‘एनिमल’
शाहिद कपूर की ‘कबीर सिंह’ 2019 में रिलीज हुई थी, जिसे बनाने में 60 करोड़ रुपये खर्च हुए थे. विकीपीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 379 करोड़ रुपये कमाए थे. जाहिर है कि फिल्म की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. अगर संदी रेड्डी वांगा ‘कबीर सिंह’ का कैमियो ‘एनिमल’ में दिखाने में कामयाब हो जाते हैं, तो मुमकिन है कि उन्हें जबरदस्त सफलता मिलती. गौरतलब है कि रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ को ‘कबीर सिंह’ से भी बड़ी सफलता मिली थी, जिसे बनाने में तो 100 करोड़ खर्च हुए थे, लेकिन कलेक्शन लगभग 918 करोड़ रुपये था. अगर संदीप दोनों फिल्मों के किरदारों को धांसू आइडिया के साथ एक फिल्म में लाने में कामयाब हो जाते हैं, तो यकीनन ‘वांगा सिनेमैटिक यूनिवर्स’ को सफल बनने से कोई रोक नहीं पाएगा.

एक बेहतर आइडिया की उम्मीद
भविष्य में इन दोनों किरदारों के एक-साथ आने की उम्मीद पर बात करते हुए शाहिद ने काफी पॉजिटिव रुख अपनाया. उन्होंने साफ कहा कि चूंकि ये दोनों ही किरदार और उनसे जुड़ी दुनिया संदीप रेड्डी वांगा की अपनी क्रिएटिविटी की उपज हैं, इसलिए भविष्य में वे इनके साथ कुछ भी नया करने के लिए स्वतंत्र हैं. शाहिद का मानना है कि अगर निर्देशक के पास कोई ठोस विचार आता है, तो वे यकीनन इन दोनों किरदारों को किसी बड़े प्रोजेक्ट में साथ ला सकते हैं. इस बयान ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है और लोग अब ‘वांगा सिनेमैटिक यूनिवर्स’ की उम्मीद करने लगे हैं.

‘तू या मैं’ से टकराएगी ‘ओ रोमियो’
फिलहाल, शाहिद कपूर अपनी नई फिल्म ‘ओ रोमियो’ की रिलीज को लेकर रोमांचित हैं, जो 13 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी अहम भूमिका में नजर आएंगी, साथ ही नाना पाटेकर और तमन्ना भाटिया जैसे पॉपुलर कलाकार भी फिल्म की शोभा बढ़ाएंगे. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की टक्कर शनाया कपूर की ‘तू या मैं’ से होने वाली है. हालांकि कबीर सिंह और एनिमल का मिलन अभी अधूरा है, लेकिन शाहिद के नए अवतार ने दर्शकों की उत्सुकता को चरम पर पहुंचा दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी