भारत » Operation Sindoor Exclusive | 9 टारगेट, 50 से कम हथियार… ऑपरेशन सिंदूर में ऐसे ध्वस्त हुआ पाकिस्तान का गुरूर, बड़ा खुलासा

Operation Sindoor Exclusive | 9 टारगेट, 50 से कम हथियार… ऑपरेशन सिंदूर में ऐसे ध्वस्त हुआ पाकिस्तान का गुरूर, बड़ा खुलासा

Facebook
Twitter
WhatsApp

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

Operation Sindoor Exclusive: ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय वायुसेना ने 50 से कम हथियारों से 9 टारगेट ध्वस्त कर पाकिस्तान को झुकने पर मजबूर किया. ब्रह्मोस मिसाइल से एयरबेस तबाह हुए और चार दिन में सीजफायर पर समझौता हु…और पढ़ें

9 टारगेट, 4 दिन और 50 से कम हथियार… ऐसे पस्त हुआ पाकिस्तान, बड़ा खुलासाऑपरेशन सिंदूर में भारत ने 50 से कम हथियारों से 9 टारगेट पर स्ट्राइक की. (AI फोटो)
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान जाने के बाद भारत ने जिस जवाबी कार्रवाई को अंजाम दिया. इसे अब तक की सबसे निर्णायक सैन्य स्ट्राइक माना जा रहा है. ऑपरेशन सिंदूर नाम से हुई इस कार्रवाई को लेकर भारतीय वायुसेना ने बड़ा खुलासा किया है. उपप्रमुख एयर मार्शल नरमदेश्वर तिवारी (Vice Chief of the Air Staff) ने बताया कि महज 50 से कम हथियारों का इस्तेमाल कर भारत ने पाकिस्तान को सीजफायर की मेज पर ला खड़ा किया.

NDTV डिफेंस समिट में बोलते हुए एयर मार्शल नरमदेश्वर तिवारी ने कहा, “युद्ध शुरू करना आसान है, लेकिन खत्म करना उतना ही कठिन. और यही सबसे बड़ी चुनौती थी. चार दिन की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान मान गया कि आगे बढ़ना उसके लिए भारी पड़ेगा.”

पढ़ें- न राफेल, न Su-30MKI और न ब्रह्मोस, फिर भी दुश्‍मनों को धूल चटाएगा यह ‘मायावी’, 5th जेन फाइटर जेट वाली ताकत

9 टारगेट पर फोकस, IACCS बना गेमचेंजर
एयर मार्शल तिवारी ने बताया कि वायुसेना के सामने ढेरों विकल्प थे, लेकिन अंतिम तौर पर 9 अहम टारगेट चुने गए. उन्होंने कहा, “हमें कई तरह के टारगेट विकल्प दिए गए थे. उनमें से चुनकर आखिरकार हमने 9 अहम टारगेट तय किए।.” उन्होंने आगे कहा कि इस पूरी रणनीति में Integrated Air Command and Control System (IACCS) ने सबसे बड़ी भूमिका निभाई. इसी सिस्टम ने भारत को शुरुआती झटके झेलने और फिर “मुंहतोड़ जवाब” देने की ताकत दी. जिसने पाकिस्तान को झुकने पर मजबूर कर दिया.

  • भारत की तीन रणनीतिक प्राथमिकताएं
  • एयर मार्शल तिवारी ने कहा कि सरकार ने तीन बड़े निर्देश दिए थे-
  • जवाब ऐसा होना चाहिए जो साफ दिखाई दे और असरदार हो.
  • संदेश ऐसा हो कि भविष्य में दुश्मन हमला करने से पहले सौ बार सोचे.
  • सेना को पूरी ऑपरेशनल फ्रीडम मिले ताकि जरूरत पड़ने पर पारंपरिक युद्ध तक की तैयारी हो.
उन्होंने कहा, “हमारे लिए सबसे बड़ा फायदा यह था कि हमें पूरी तरह ऑपरेशनल स्वतंत्रता दी गई. यह बहुत सकारात्मक बात रही क्योंकि इससे हमारे फैसले लेने का समय काफी कम हो गया.”

ब्रह्मोस से दहला पाकिस्तान
10 मई की सुबह भारतीय वायुसेना ने BrahMos-A (air-launched) क्रूज मिसाइलों से पाकिस्तान के कई एयरबेस को निशाना बनाया. पहले हमले रावलपिंडी के पास चकलाला एयरबेस और पंजाब प्रांत के सरगोधा में हुए. बाद में जैकोबाबाद, भोलारी और स्कर्दू बेस पर भी नुकसान की पुष्टि हुई. ये सभी ठिकाने पाकिस्तान के लिए रणनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माने जाते हैं.

चार दिन में पाकिस्तान झुका, DGMO कॉल ने बदला समीकरण
10 मई की दोपहर तक भारत ने पाकिस्तान की कई आक्रामक हरकतों को नाकाम कर दिया. इसके बाद पाकिस्तान के DGMO मेजर जनरल काशिफ अब्दुल्ला ने भारतीय DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को सीधा फोन किया. विदेशी सचिव विक्रम मिस्री ने बाद में प्रेस ब्रीफिंग में पुष्टि की कि कॉल शाम 3:35 बजे (IST) हुआ. यही बातचीत संघर्षविराम की राह बनी.

सीजफायर के बावजूद ड्रोन उल्लंघन
भारत और पाकिस्तान ने 10 मई की शाम से जमीनी, हवाई और समुद्री मोर्चों पर संघर्ष रोकने पर सहमति जताई. लेकिन कुछ घंटों बाद ही जम्मू-कश्मीर और गुजरात में पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए और भारतीय सेना ने उन्हें इंटरसेप्ट किया. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, “भारत इन उल्लंघनों को बेहद गंभीरता से लेता है. हमारा जवाब बिल्कुल उपयुक्त और पर्याप्त होगा.”

ऑपरेशन सिंदूर: भारत की निर्णायक सफलता
चार दिन चले ऑपरेशन सिंदूर ने यह साबित कर दिया कि भारत की जवाबी कार्रवाई अब केवल प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि निर्णायक और रणनीतिक है. 50 से कम हथियारों में पाकिस्तान को झुकाना इस बात का सबूत है कि भारतीय वायुसेना और सेना किसी भी चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

authorimg

Sumit Kumar

Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, …और पढ़ें

Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

9 टारगेट, 4 दिन और 50 से कम हथियार… ऐसे पस्त हुआ पाकिस्तान, बड़ा खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी