विदेश » Old treasure discovered | Gold Treasure Discovered | 500 Year Old Treasure: 500 साल बाद मिला ‘भूतिया’ जहाज, खुदाई कर रहे मजदूर सन्न, झर-झर गिरने लगे सोने-चांदी के सिक्के

Old treasure discovered | Gold Treasure Discovered | 500 Year Old Treasure: 500 साल बाद मिला ‘भूतिया’ जहाज, खुदाई कर रहे मजदूर सन्न, झर-झर गिरने लगे सोने-चांदी के सिक्के

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

500 Year Old Treasure Ship Found: ये सिर्फ जहाज नहीं बल्कि वो खजाना है, जो इतिहास के साथ-साथ अर्थव्यवस्था के लिहाज से भी बहुत महत्वपूर्ण था. सोचिए उस जमाने में क्या रईसी रही होगी कि सोने-चांदी के पूरा जहाज ही भरा हुआ था.

ख़बरें फटाफट

500 साल बाद मिला 'भूतिया' जहाज, नजारा देख खुदाई कर रहे मजदूर सन्न!500 साल बाद भूतिया जहाज. (Credit- AP)

नामीबिया के स्पेरगेबिट (Sperrgebiet) इलाके में हीरे की खोज करने गए खनिकों को ऐसी चीज मिले, जिसने इतिहास बदलकर रख दिया. साल 2008 में खनिकों ने स्केलेटन कोस्ट के पास एक प्रतिबंधित खनन क्षेत्र है. यहां से लकड़ी और धातु के अवशेष दिखे, लेकिन जांच के बाद पता चला कि यह कोई ऐसी-वैसी चीज नहीं, 500 साल पहले खोया वो खजाना है, जिसे सदियों से ढूंढा जा रहा था.

ये कुछ और नहीं 16वीं सदी का पुर्तगाली जहाज बोम जीसस था, जो 1533 में लापता हो गया था. लगभग 500 साल तक रेत के नीचे दबे इस जहाज को अब अफ्रीका की सबसे बड़ी समुद्री खोजों में से एक माना जा रहा है. ये सिर्फ जहाज नहीं बल्कि वो खजाना है, जो इतिहास के साथ-साथ अर्थव्यवस्था के लिहाज से भी बहुत महत्वपूर्ण था. सोचिए उस जमाने में क्या रईसी रही होगी कि सोने-चांदी के पूरा जहाज ही भरा हुआ था.

सोने-चांदी के सिक्कों से भरा जहाज

जहाज से करीब 2,000 सोने के सिक्के, हाथी दांत, तांबे की ईंटें, चांदी और नौवहन उपकरण मिले. विशेषज्ञों का कहना है कि ये सामान पुर्तगाल से अफ्रीका और भारत तक होने वाले उस दौर के व्यापार को दर्शाते हैं, जब यूरोप एशिया तक समुद्री रास्तों पर हावी था. जहाज पर पुर्तगाल के राजा जोआओ तृतीय के शासन का चिन्ह भी मिला है. कहा जाता है कि एक भीषण तूफान ने इस जहाज को नामीबिया के खतरनाक तट की ओर धकेल दिया, जहां यह चट्टानों से टकराकर डूब गया.

500 साल बाद भी सुरक्षित निकला खजाना

इतिहासकारों के मुताबिक इतने लंबे समय बाद भी सिक्कों और सामान का सुरक्षित रहना एक अद्भुत घटना है. रेत और सूखी जलवायु ने इसे प्राकृतिक तरीके से संरक्षित कर दिया. यह जहाज केवल व्यापार की कहानी ही नहीं बताता बल्कि यह भी दिखाता है कि अफ्रीका उस समय वैश्विक व्यापार और राजनीति का अहम हिस्सा था. समुद्री पुरातत्वविद डीटर नोली के मुताबिक यह जहाज यूरोप के मशहूर फुगर बैंकिंग वंश के लिए सामान लेकर जा रहा था.

किसके पास रहेगा खजाना?

हालांकि जहाज पुर्तगाली था, लेकिन युनेस्को की संधि के तहत यह अब कानूनी रूप से नामीबिया की संपत्ति है. पुर्तगाल ने कोई दावा नहीं किया और इसे उपनिवेशवाद के बाद सहयोग की मिसाल बताया गया. नामीबिया सरकार अब इन वस्तुओं को एक विशेष म्यूजियम में प्रदर्शित करने की योजना बना रही है. यूं तो स्केलेटन कोस्ट वैसे तो जहाजों के डूबने के लिए कुख्यात है, लेकिन बोम जीसस को सुरक्षित रखने का क्रेडिट नामीब मरुस्थल को जाता है, जहां तेज हवाओं के चलते यह जहाज रेत में दब गया और खजाना सुरक्षित स्थिति में मिला.

authorimg

Prateeti Pandey

News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा…और पढ़ें

News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा… और पढ़ें

homeworld

500 साल बाद मिला ‘भूतिया’ जहाज, नजारा देख खुदाई कर रहे मजदूर सन्न!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी