विदेश » Nostradamus Predictions 2026 World War 3 | सच हो गई नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी! ईरान-इजरायल जंग है झलक, अभी और खून से लाल होगी दुनिया

Nostradamus Predictions 2026 World War 3 | सच हो गई नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी! ईरान-इजरायल जंग है झलक, अभी और खून से लाल होगी दुनिया

Facebook
Twitter
WhatsApp

होमदुनियाअन्य देश

सच हुई नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी! ईरान-इजरायल जंग झलक, खून से लाल होगी दुनिया

Last Updated:

फ्रांसीसी भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने अपनी 400 साल पुरानी किताब ‘लेस प्रोफेसीज’ (Les Prophéties) में साल 2026 को लेकर ऐसी खौफनाक भविष्यवाणियां की हैं, जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर सकती हैं. 9/11 आतंकी हमले और कोविड-19 जैसी सटीक भविष्यवाणियां करने वाले नास्त्रेदमस के अनुसार, 2026 में तीसरे विश्व युद्ध (World War 3) की आग भड़क सकती है. इसकी झलक तो ईरान-इजरायल जंग में ही दिख गई है. इजरायल और अमेरिका के ईरान पर हमले से पश्चिमी एशिया कांप उठा है, जिससे इनकी भविष्यवाणी सच साबित होती दिख रही है. यूरोप को लेकर इनकी भविष्यवाणी सच होती दिख रही है, तो दुनिया एक बड़े तनाशाह के उदय पर भी इनकी बात सच हो रही है.

फ्रांसीसी भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस (Nostradamus) और उनकी रहस्यमयी किताब लेस प्रोफेसीज (Les Prophéties) को लेकर पूरी दुनिया में रिसर्च होता रहा है. इसमें युद्ध से लेकर महामारियों तक, इस किताब में हर साल होने वाली कई विनाशकारी घटनाओं का जिक्र कविताओं (Quatrains) के रूप में किया गया है. उनकी साल 2026 के लिए की गई भविष्यवाणी सच होती दिख रही है. उन्होंने तीसरे विश्व युद्ध की भविष्यवाणी की थी, जो यूक्रेन-रूस और ईरान-इजरायल जंग से साफ दिख रही है.

लगभग 400 साल पहले (1555 में) एक फ्रांसीसी चिकित्सक द्वारा लिखी गई इस किताब में सैकड़ों भविष्यवाणियां दर्ज हैं. सबसे ज्यादा हैरानी और खौफ की बात यह है कि 400 साल बाद भी इस किताब में लिखी कई बातें बिल्कुल सच साबित हुई हैं. दुनिया के क्रूर तानाशाह एडोल्फ हिटलर का उदय हो, 9/11 का खौफनाक आतंकी हमला हो या फिर पूरी दुनिया को घरों में कैद कर देने वाली कोविड-19 (Covid-19) महामारी नास्त्रेदमस के पन्नों में इन सभी घटनाओं के स्पष्ट संकेत पहले से मौजूद थे.

अब हम साल 2026 में जी रहे हैं और अन्य वर्षों की तरह नास्त्रेदमस ने इस साल के लिए भी कुछ ऐसी भविष्यवाणियां छोड़ी हैं, जो रातों की नींद उड़ाने के लिए काफी हैं. 2026 के लिए सबसे भयानक भविष्यवाणी ‘विश्व युद्ध’ (World War) की आशंका है. अगर फिलहाल वैश्विक स्थिति को देखा जाए तो उनकी भविष्यवाणी सच साबित हो रही है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

माना जा रहा है कि नास्त्रेदमस ने एक ऐसे वैश्विक युद्ध का संकेत दिया था जो पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लेगा. उनकी कविताओं की व्याख्या करने वाले विशेषज्ञों का दावा है कि यह सीधे तौर पर ‘तीसरे विश्व युद्ध’ (Third World War) का ही इशारा है. अगर यह सच साबित होता है, तो दुनिया का कोई भी देश इस भीषण तबाही से अछूता नहीं रहेगा.

नास्त्रेदमस की किताब प्रतीकात्मक भाषा और पहेलियों से भरी है. 2026 की एक विचित्र भविष्यवाणी में मधुमक्खियों का जिक्र किया गया है. नास्त्रेदमस ने लिखा है, ‘मधुमक्खियों का एक विशाल झुंड आएगा और रात अंधकारमय हो जाएगी.’ कई लोग इसे महज एक प्रतीकात्मक चेतावनी मानते हैं.

इतिहास के पन्नों में, विशेषकर मिस्र और नेपोलियन के युग में, मधुमक्खियों को सत्ता, ताकत और विजय का प्रतीक माना जाता रहा है. विशेषज्ञों के अनुसार, 2026 में इसका अर्थ किसी बेहद शक्तिशाली नेता, नए सुपरपावर या किसी क्रूर तानाशाह के उदय से हो सकता है, जो दुनिया में भारी उथल-पुथल मचाएगा और वैश्विक हालात को और भी ज्यादा बदतर कर देगा.

नास्त्रेदमस ने अपनी किताब में दक्षिणी स्विट्जरलैंड के टिसिनो (Ticino) क्षेत्र को लेकर भी एक दिल दहला देने वाली बात कही थी. उन्होंने संकेत दिया था कि यह जगह पूरी तरह से खून से लथपथ हो जाएगी. टिसिनो क्षेत्र अपने मनमोहक प्राकृतिक सौंदर्य, शांत झीलों और ग्लेशियरों के लिए जाना जाता है.

धरती पर स्वर्ग के समान ऐसी शांतिपूर्ण जगह के लिए इतनी हिंसक भविष्यवाणी लोगों को और भी ज्यादा डरा रही है. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह तबाही किसी सैन्य युद्ध के कारण होगी, या फिर किसी भयंकर प्राकृतिक आपदा का परिणाम होगी. शांति के लिए मशहूर स्विट्जरलैंड के टिसिनो इलाके में खून-खराबे और शक्तिशाली तानाशाह के उदय का डरावना संकेत भी दिया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर दहशत का माहौल बना दिया है.

विशेषज्ञों का मानना है कि नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां अक्सर बहुत घुमावदार होती हैं, जिन्हें कई अलग-अलग तरीकों से समझा जा सकता है. कुछ लोग इसे आने वाले विनाश की स्पष्ट चेतावनी मानते हैं, तो कुछ इसे महज एक इत्तेफाक (Coincidence) करार देते हैं. सच जो भी हो, 2026 के लिए नास्त्रेदमस की इन भविष्यवाणियों ने एक बार फिर पूरी दुनिया में चिंता, खौफ और एक नई बहस को जन्म दे दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी