Agency:एजेंसियां
Last Updated:
North Korea Beach: उत्तर कोरिया ने वॉन्सान कल्मा रिजॉर्ट खोलकर पर्यटकों के लिए सीमित दरवाजे खोले हैं. फिलहाल सिर्फ रूसी टूरिस्ट्स को यहां आने की इजाजत मिली है. मिसाइल साइट के पास बने इस लग्जरी बीच रिजॉर्ट में स…और पढ़ें
उत्तर कोरिया ने टूरिस्ट के लिए खोला नया बीच.दिलचस्प बात यह है कि यह जगह एक मिसाइल टेस्टिंग साइट के बेहद नजदीक है. हालांकि इसे पहले दुनिया भर के टूरिस्ट्स के लिए खोला गया था, लेकिन अब तक सिर्फ रूस से आए चुनिंदा समूहों को ही यहां आने की इजाजत दी गई है. अनास्तासिया भी 14 लोगों के साथ यहां पहुंचीं, लेकिन उनकी पूरी यात्रा पर कड़े गाइड और सिक्योरिटी गार्ड्स की नजर थी. BBC की रिपोर्ट के मुताबिक वह बताती हैं, ‘हमें कहा गया कि गार्ड्स इसलिए हैं ताकि हम अचानक लोकल लोगों से बात न कर बैठें. जब हम सड़कों पर चलते तो वहां के लोग हमें हैरानी से देखते, क्योंकि देश लंबे वक्त से पूरी तरह बंद है.’
उत्तर कोरिया में कैसी थी सुविधा
मिसाइल टेस्ट साइट के पास है रिसॉर्ट
दिलचस्प यह भी रहा कि यह रिसॉर्ट एक असली मिसाइल टेस्ट साइट के पास बना है. हालांकि जिस दौरान वह यात्रा पर थीं, तब कोई भी मिसाइल लॉन्च नहीं हुआ. वहीं पर्यटकों के लिए खिलौना रॉकेट्स 40 डॉलर में बिक रहे थे. उत्तर कोरिया ने महामारी के बाद अंतरराष्ट्रीय टूरिज्म को लगभग रोक दिया था, लेकिन पिछले साल से रूसियों के लिए धीरे-धीरे दरवाजे खोले गए. फरवरी 2024 में कुछ पश्चिमी देशों (जैसे फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन) से भी पर्यटकों को बुलाया गया, लेकिन कुछ ही हफ्तों में यह सुविधा बंद कर दी गई.
कितना लगता है खर्च
इस बीच रिसॉर्ट के निर्माण को लेकर कई विवाद भी उठे हैं. मानवाधिकार संगठनों का आरोप है कि यहां मजदूरों से जबर्दस्ती लंबे समय तक काम करवाया गया, कई लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े और बेहद कठिन हालात में रिसॉर्ट तैयार कराया गया. फिलहाल सिर्फ रूस से सीमित संख्या में टूरिस्ट्स को यहां आने की अनुमति मिल रही है. एक हफ्ते का पैकेज करीब 1,800 डॉलर का है, जो रूस की औसत मासिक सैलरी से 60% ज्यादा है. फिर भी, अनास्तासिया कहती हैं कि वह अगली बार भी यहां लौटना चाहेंगी. उनके शब्दों में- ‘शायद अगली बार वॉन्सान के पास बना स्की रिजॉर्ट भी घूम लूं.’

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने…और पढ़ें
योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने… और पढ़ें
August 28, 2025, 12:49 IST





