विदेश » North korea test fires nuke cruise missiles during trump visit in south korea Kim Jong Un strong message to america president

North korea test fires nuke cruise missiles during trump visit in south korea Kim Jong Un strong message to america president

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

ट्रंप ने विदेश यात्रा के दौरान जिससे मिलने की ख्वाहिश जाहिर की थी, वही तानाशाह उनकी आवाज सुनते ही बिदक गया है.

पड़ोस में ट्रंप की आवाज सुन बिदका तानाशाह, मिसाइलें दागकर भेजा सीक्रेट मैसेज नॉर्थ कोरिया में मिसाइल परीक्षण

प्योंगयांग: डोनाल्ड ट्रंप विदेश यात्रा पर हैं. कई देशों से नाराजगी मोल लेने के बाद अब ट्रंप को बचे-खुचे दोस्तों की अहमियत समझ आ रही है. इस दौरान वो कुछ दुश्मनों को भी दोस्त बनाने भी निकले हैं. हालांकि, उन्हें कहीं से ज्यादा भाव मिल नहीं रहा है. हाल ही में ट्रंप ने जिससे मिलने की दिली ख्वाहिश जाहिर की थी, उसी तानाशाह ने जोरदार बेइज्जती कर डाली है. ट्रंप इनके पड़ोस में पहुंचे थे और इसी दौरान इस तानाशाह के देश से दनादन मिसाइलें दागी जाने लगीं. इस कांड के पीछे अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए एक तगड़ा मैसेज छुपा हुआ था.

Kim Jong Un ने कर दिया कांड

दरअसल, ट्रंप हाल ही में दक्षिण कोरिया पहुंचे थे, जहां पर उनका जमकर स्वागत किया गया. यहां पर ट्रंप को धूमधाम से ‘ग्रैंड ऑर्डर ऑफ मुगुगंवा’ से सम्मानि किया गया. इस दौरान पड़ोसी उत्तर कोरिया ने कांड कर दिया. ट्रंप की इस यात्रा के दौरान बुधवार को ही किम जोंग उन ने क्रूज मिसाइलें दाग डालीं, ये मिसाइलें टेस्ट परीक्षण के इरादे से फायर की गई थीं. उत्तर कोरिया ने इस बारे में स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि मिसाइलों ने पश्चिमी जल क्षेत्र में लक्ष्यों पर सटीक प्रहार करने से पहले 2 घंटे से ज्यादा समय तक उड़ान भरी, ये भी कहा गया कि इस हथियार के जरिए देश की परमाणु-सशस्त्र सेना को और भी मजबूती मिलेगी.

क्या है सीक्रेट मैसेज?

हालांकि, इसमें एक मैसेज भी छुपा है, जो दक्षिण कोरिया को समझ आ गया है. ट्रंप के आते ही किम का ये कांड सैन्य क्षमताओं प्रदर्शन माना जा रहा है. दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने फौरन इस पर रिएक्शन देते हुए इसे उकसावा बताया है और कहा है कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया दोनों देश मिलकर किसी भी उकसावे के खिलाफ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

Trump को नहीं दिया भाव?

बता दें कि इससे पहले जब ट्रंप अमेरिका से विदेश यात्रा पर निकल रहे थे तब उन्होंने किम जोंग उन से मिलने की इच्छा जाहिर की थी. इसके बाद फिर से जब ट्रंप जापान से दक्षिण कोरिया के लिए निकल रहे थे तब भी उन्होंने पत्रकारों के सामने कहा कि वो किम से मुलाकात करना चाहते हैं. हालांकि, उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर की ओर से ट्रंप की दिली इच्छा पर कोई रिएक्शन नहीं आया है.

homeworld

पड़ोस में ट्रंप की आवाज सुन बिदका तानाशाह, मिसाइलें दागकर भेजा सीक्रेट मैसेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी