विदेश » North Korea Kim Jong Un: फिर टॉप लीडर बनकर दहाड़ा तानाशाह न्यूक्लियर प्रोग्राम और बढ़ाएंगे

North Korea Kim Jong Un: फिर टॉप लीडर बनकर दहाड़ा तानाशाह न्यूक्लियर प्रोग्राम और बढ़ाएंगे

Facebook
Twitter
WhatsApp

होमदुनियाअन्य देश

‘और बढ़ाएंगे न्यूक्लियर हथियार’, टॉप लीडर बन दहाड़ा नॉर्थ कोरिया का तानाशाह

Last Updated:

नॉर्थ कोरिया किम जोंग उन: दुनिया भर में जिस एक देश को लेकर सबसे कम जानकारी सामने आती है, वो उत्तर कोरिया है. एक बार फिर से उत्तर कोरिया में यहां के टॉप लीडर किम जोंग उन को सत्ताधारी पार्टी का नेता घोषित कर दिया गया है. उन्हें पार्टी का महासचिव चुना गया है और वो अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम को और ज्यादा बढ़ाने के मूड में हैं.

north-korea

उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन को यहां की सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया के टॉप लीडर के तौर पर चुना गया है. उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया के मुताबिक हजारों प्रतिनिधियों के एकमत से किम जोंग उन को पार्टी का महासचिव चुना गया. यह फैसला ऐसे समय आया है जब उत्तर कोरिया अपने परमाणु और सैन्य कार्यक्रमों को और आक्रामक रूप से आगे बढ़ा रहा है.

north-korea

हर पांच साल में आयोजित होने वाली पार्टी कांग्रेस ने इस बार भी राजधानी प्योंगयांग में भव्य आयोजन के साथ शुरुआत की. यह केवल नेतृत्व चयन का मंच नहीं, बल्कि आने वाले 5 सालों की राजनीतिक और सैन्य दिशा तय करने का अवसर भी है. माना जा रहा है कि किम इस कांग्रेस में परमाणु हथियार कार्यक्रम को और तेज करने तथा पारंपरिक सेना को आधुनिक तकनीक से लैस करने की विस्तृत योजना पेश कर सकते हैं.

north-korea

सरकारी समाचार एजेंसी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने बताया कि प्रतिनिधियों ने देश के परमाणु शस्त्रागार को मजबूत करने और क्षेत्रीय प्रभाव बढ़ाने का श्रेय किम को दिया. उत्तर कोरिया पहले ही ऐसी लंबी दूरी की मिसाइलें विकसित कर चुका है जो एशिया में अमेरिकी सहयोगियों के साथ-साथ अमेरिकी मुख्य भूमि तक को निशाना बना सकती हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

north-korea

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में मिसाइल परीक्षण और हथियारों को और एडवांस बनाने की रफ्तार बढ़ सकती है. किम जोंग उन साल 2011 में अपने पिता किम जोंग इल की मृत्यु के बाद सत्ता में आए थे. युवा उम्र में सत्ता संभालने वाले किम ने शुरुआत से ही परमाणु हथियारों को अपनी सुरक्षा नीति का केंद्रीय आधार बनाया.

north-korea

किम जोंग उन के शासनकाल में उत्तर कोरिया ने कई मिसाइल परीक्षण किए और खुद को एक परमाणु शक्ति के रूप में स्थापित करने की कोशिश की. विश्लेषकों का यह भी मानना है कि किम पारंपरिक सैन्य बलों को परमाणु क्षमताओं के साथ एकीकृत करने पर जोर दे सकते हैं, ताकि युद्ध की स्थिति में मल्टी लेवल की जवाबी क्षमता विकसित की जा सके.

north-korea

किम जोंग उन ने चीन के साथ व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करने और रूस को हथियार निर्यात से मिली आर्थिक बढ़त का फायदा उठाने की नीति अपनाई है. इसके बावजूद, किम आत्मनिर्भरता को दोहराते हुए घरेलू उत्पादन और सैन्य स्वावलंबन पर जोर देने की संभावना है. दक्षिण कोरिया और अमेरिका के साथ संबंधों में भी सख्ती जारी रह सकती है. 2024 में किम ने दक्षिण कोरिया को स्थायी दुश्मन घोषित कर संबंधों में और तनाव पैदा कर दिया था, जबकि साल 2019 के बाद से उनकी अमेरिका से कोई कूटनीतिक वार्ता नहीं हुई है.

north-korea

कुल मिलाकर किम जोंग उन का फिर से पार्टी के शीर्ष पद पर चुना जाना इस बात का संकेत है कि उत्तर कोरिया आने वाले वर्षों में अपनी परमाणु नीति और सैन्य रणनीति को और मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ेगा. इससे पूर्वी एशिया में सुरक्षा संतुलन पर दूरगामी असर पड़ सकता है. (All Photos Credit- Reuters)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी