विदेश » north korea develop new air defence system like s-400 tension for Donald trump capacity to destroy any missile in air- डोनाल्ड ट्रंप के लिए एक और मुसीबत, पुतिन के खास यार ने बना लिया अपना ‘S-400’, दुश्मनों की खैर नहीं

north korea develop new air defence system like s-400 tension for Donald trump capacity to destroy any missile in air- डोनाल्ड ट्रंप के लिए एक और मुसीबत, पुतिन के खास यार ने बना लिया अपना ‘S-400’, दुश्मनों की खैर नहीं

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

उत्तर कोरिया के तानाशाह ने एक बार फिर से अमेरिका की टेंशन बढ़ा दी है. अबकी बार खुद की एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम बनाकर. दुश्मन देशों के किसी भी अटैक को हवा में खत्म करने क्षमता है.

ट्रंप के लिए एक और मुसीबत, पुतिन के खास यार ने बना लिया अपना 'S-400'उत्तर कोरिया ने अपनी दो एयर डिफेंस मिसाइल का सफल परीक्षण किया. (रायटर्स)

उत्तर कोरिया ने एक बार फिर से अपने कट्टर दुश्मन अमेरिका की टेंशन बढ़ा दी है. इस बार कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन ने अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM), हाइपरसोनिक मिसाइल, परमाणु-संचालित मिसाइल पनडुब्बी, या फिर परमाणु हथियारों से नहीं बल्कि खुद की एयर डिफेंस सिस्टम से अमेरिका का टेंशन बढ़ा दिया है. उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के सीमा पर बढ़ रहे टेंशन के बीच एयर डिफेंस सिस्टम को डेवलप किया है. दरअसल, कोरिया ने अपना एस-400 यानी अपनी स्वदेशी एयर डिफेंस डेवल्प कर लिया है. इसकी जानकारी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) दी.

उत्तर कोरिया ने शनिवार को अपने दो नए एयर डिफेंस सिस्टम का परीक्षण किया. इसकी एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें तनाशाह किम जोंग उन एक अज्ञात लोकेशन पर मिसाइल परीक्षण की निगरानी करते हुए दिख रहे होते हैं. बीते 19 अगस्त को दक्षिण और उत्तर कोरियाई देशों के सैनिकों के बीच नियंत्रण रेखा पार करने को लेकर झड़प हुआ था. दोनों देशों के बीच हाल के टेंशन के बीच किम जोंग उन की सेना ने नए एयर डिफेंस सिस्टम से अमेरिका टेंशन बढ़ा दी. अमेरिका की इसलिए क्योंकि दक्षिण कोरिया उसका खास दोस्त है, जिसका किम जोंग उन के साथ टेंशन है. इसके आलावा उत्तर कोरिया के पास ऐसे हथियार हैं, जो सीधा अमेरिका पर हमला बोल सकता है.

किम जोंग ने की निगरानी

कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने इस मिसाइल परीक्षण की जानकारी दी. उनकी रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर कोरिया ने दो नई मिसाइल हथियार प्रणाली या फिर कहें कि एयर डिफेंस सिस्टम को डेवल्प किया है. 23 अगस्त को किए गए परीक्षण से पता चला कि दोनों नई मिसाइल हथियार प्रणालियों में बेहतर लड़ाकू क्षमता है. उन्होंने बताया कि किम जोंग उन ने एयर डिफेंस सिस्टम की लॉन्चिंग की निगरानी की.

किम जोंग उन ने मिसाइलों के परीक्षण का निगरानी किया. (फोटो- kcnawatch)

क्या खास है इनमें?

केसीएनए की रिपोर्ट में इन नई मिसाइलों के परीक्षण के बारे में विस्तार जानकारी नहीं दी गई है. उन्होंने इस डिफेंस सिस्टम के बारे में जानकारी दी कि इसका ऑपरेशन और रिएक्शन मोड अनोखी और विशेष तकनीक पर आधारित है. हालांकि, ये नहीं बताया कि इसकी परीक्षण कहां की गई.केसीएनए ने आगे बताया कि इनकी फायरिंग से यह साबित हुआ कि इन दो प्रकार एयर डिफेंस सिस्टम की तकनीक किसी भी टारगेट को हवा में तबाह करने के लिए सक्षम है.

दक्षिण कोरिया से टेंशन के तुरंत बाद एयर डिफेंस का परीक्षण

दोनों देशों के सैनिकों के बीच मंगलवार 19 अगस्त को नियंत्रण रेखा पार करने को लेकर झड़प हुई थी. दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरियाई सैनिकों पर चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाईं थीं. हालांकि, इन सब टेंशन के बीच उत्तर कोरिया ने किसी अज्ञात जगह से अपने मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम की परीक्षण की. यह परीक्षण ना केवल दक्षिण कोरिया बल्कि अमेरिका का भी टेंशन बढ़ा सकता है.

कोरिया को हथियार जो अमेरिका बढ़ता है टेंशन

ह्वासोंग-19 मिसाइल- इसका परीक्षण अक्टूबर 2024 में किया गया. इसकी मारक क्षमता 15,000 किलोमीटर तक है, जो अमेरिका पर भी आसानी से हमला कर सकता है. यह मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है और इसकी ठोस ईंधन (सॉलिड फ्यूल) तकनीक इसे जल्दी लॉन्च करने में सक्षम बनाती है, जिससे इसका पता लगाना और रोकना मुश्किल हो जाता है.

हाइपरसोनिक मिसाइल- कोरिया ने कई हाइपरसोनिक मिसाइलों को डेवल्प किया है. जो ध्वनि की गति से पांच गुना तेज गति से 1,000 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है. हाइपरसोनिक मिसाइलों की खासियत यह है कि इन्हें ट्रैक करना और रोकना लगभग असंभव है, जिससे यह अमेरिका और उसके सहयोगियों के लिए बड़ा खतरा है

परमाणु हथियारों का जखीरा- उत्तर कोरिया के पास लगभग 50 परमाणु हथियार हैं. एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि उसके पास इतनी क्षमता है कि वह 90 तक परमाणु हथियार बना सकता है.

authorimg

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व… और पढ़ें

homeworld

ट्रंप के लिए एक और मुसीबत, पुतिन के खास यार ने बना लिया अपना ‘S-400’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी