विदेश » Nigeria 35 Extremists Killed: नाइजीरियाई सेना का धमाकेदार एक्शन, 35 आतंकवादियों को पहुंचाया जहन्नुम, आसमान से बरसाई मौत

Nigeria 35 Extremists Killed: नाइजीरियाई सेना का धमाकेदार एक्शन, 35 आतंकवादियों को पहुंचाया जहन्नुम, आसमान से बरसाई मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Nigeria 35 Extremists Killed: नाइजीरिया की सेना ने देश के उत्तर-पूर्वी इलाके में हवाई हमलों में कम से कम 35 संदिग्ध चरमपंथियों को ढेर कर दिया.ये सेना की हाल के दिनों में बड़ी कार्रवाई है.

नाइजीरियाई सेना का धमाकेदार एक्शन, 35 आतंकवादियों को पहुंचाया जहन्नुमनाइजीरिया की आर्मी ने की चरमपंथियों पर कार्रवाई. (Credit- Reuters/File)
नाइजीरिया ऐसा अफ्रीकी देश है, जो लंबे समय से आतंकवाद और चरमपंथ का शिकार रहा है. यहां खासतौर पर इस्लामिक चरमपंथियों की बढ़ती गतिविधियों की वजह से हालात ऐसे हैं कि सेना को मोर्चा संभालना पड़ता है. इस समय चरमपंथ और फिर से सक्रिय हो रहे आतंकवादी संगठन बोको हराम के खतरे से निपटने के लिए नाइजारियाई सेना ने एक बड़ा एक्शन लिया है. उन्होंने हवाई हमलों के जरिये चरमपंथी ठिकानों को टार्गेट किया और करीब 35 चरमपंथियों को मार गिराया है.

ये कार्रवाई बोर्नो प्रांत के कुम्शे इलाके में की गई है. ये कैमरून की सीमा से लगा हुआ इलाका है. नाइजीरिया में सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बोको हराम और इससे जुड़े हुए जिहादी संगठन हैं. ये कई सालों से नाइजारिया की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चुनौती बने हुए हैं, जो सरकारी संस्थानों ही नहीं आम नागरिकों की भी जान के दुश्मने हैं. सेना ने इस पर कार्रवाई करते हुए इन्हें निशाना बनाया है.

सेना ने अलग-अलग ठिकानों पर किया हमला

नाइजीरिया की वायुसेना के प्रवक्ता एहिमेन एजोडामे के मुताबिक ये हवाई हमले कैमरून की सीमा से सटे बोर्नो प्रांत के कुम्शे क्षेत्र में चार ठिकानों पर किए गए. एजोडामे ने कहा कि इलाके में तैनात सैनिकों पर हमले की कोशिशों के बाद चरमपंथी कुम्शे क्षेत्र में इकट्ठा हो गए थे. उनके इस कदम की जानकारी मिलते ही सेना ने जवाबी कार्रवाई की तैयारी कर ली. उन्होंने कहा -‘इस अभियान के बाद सैनिकों से संपर्क फिर से स्थापित किया गया और उन्होंने बताया कि वहां हालात अब स्थिर हैं.’ राष्ट्रपति बोला टीनुबू की सरकार जिहादी हमलों पर अंकुश लगाने के प्रयास लगातार कर रही है लेकिन उसे इसमें सफलता नहीं मिली है.

बोको हराम है आतंक की जड़

बोको हराम जैसे आतंकी संगठन 2009 से नाइजीरिया में सक्रिय हैं और देश के कई इलाकों में दहशत फैलाए हुए हैं. इस संगठन ने अब तक नाइजीरिया में हजारों लोगों की जान ली है. सेना की ओर से की गई यह ताजा कार्रवाई आतंकियों के लिए कड़ा संदेश तो है ही, वहीं इससे यह भी संकेत मिलता है कि क्षेत्र में अभी भी सुरक्षा चुनौतियां बरकरार हैं. स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा, पुनर्वास और स्थायी शांति स्थापित करने के लिए नाइजीरिया को केवल सैन्य उपायों के साथ-साथ राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक पहलुओं पर भी ध्यान देना होगा. इस तरह की सैन्य कार्रवाइयों से अस्थायी राहत तो मिल सकती है लेकिन आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए एक सोची-समझी रणनीति की जरूरत है.

authorimg

Prateeti Pandey

News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा…और पढ़ें

News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा… और पढ़ें

homeworld

नाइजीरियाई सेना का धमाकेदार एक्शन, 35 आतंकवादियों को पहुंचाया जहन्नुम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी