विदेश » NIger Islamic State Attack: Islamic State Militants Attack Niger Airport | Plane Blast In Niger | NIger News Hindi- नाइजर के एयरपोर्ट पर इस्लामिक स्टेट आतंकियों का हमला

NIger Islamic State Attack: Islamic State Militants Attack Niger Airport | Plane Blast In Niger | NIger News Hindi- नाइजर के एयरपोर्ट पर इस्लामिक स्टेट आतंकियों का हमला

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Niger News: नाइजर की राजधानी नियामी के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने सुनियोजित हमला किया, जिसमें विस्फोट और फायरिंग हुई. हमले के दौरान आतंकी यात्री विमानों के बीच खुलेआम घूमते दिखे. इस घटना में चार सैनिक और 20 हमलावर मारे गए.

नाइजर में एयरपोर्ट बना जंग का मैदान! विमानों के बीच घूम रहे IS आतंकीनाइजर में हुए हमले का वीडियो.

वॉशिंगटन: अफ्रीकी देश नाइजर में सुरक्षा हालात को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. राजधानी नियामी के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए आतंकी हमले के वीडियो सामने आने के बाद चिंता और गहरी हो गई है. इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है. यह हमला 29 जनवरी को नाइजर के डियोरी हमानी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और उससे सटे एयर बेस 101 पर किया गया. इसे एक ‘अचानक और समन्वित हमला’ बताया गया है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस हमले में चार सैनिकों की मौत हुई, जबकि 20 हमलावर मारे गए. हमले के दौरान हवाई अड्डे के आसपास भारी गोलीबारी और तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं. कई घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल रहा, जिसके बाद गुरुवार सुबह स्थिति पर काबू पाया जा सका.

हमले का आया वीडियो

सोमवार को SITE इंटेलिजेंस ग्रुप की ओर से जारी वीडियो फुटेज में देखा गया कि हथियारों से लैस आतंकी यात्री विमानों के पास खुलेआम घूम रहे हैं. वीडियो में आतंकी हवा में फायरिंग करते हुए नजर आते हैं और एक ड्रोन तथा हेलिकॉप्टर को आग के हवाले कर देते हैं. अमेरिकी संकट निगरानी समूह ACLED के अफ्रीका मामलों के वरिष्ठ विश्लेषक लैड सेरवाट के अनुसार, वीडियो में आतंकी कनुरी भाषा बोलते हुए दिखाई देते हैं, जो आमतौर पर लेक चाड क्षेत्र में बोली जाती है. इससे संकेत मिलता है कि इस हमले में इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस से जुड़े अनुभवी लड़ाकों की भूमिका हो सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी