व्यापार » NCR के प्रॉपर्टी बाजार में अब ग्लोबल ब्रांड ‘एली साब’ की एंट्री, कैसे होंगे गुरुग्राम-नोएडा में बनने वाले घर? जो दुनिया को देंगे टक्करglobal fashion brand elie saab enters in indian property market m3m smart world Signature Residence luxury flats project in gurugram noida price details

NCR के प्रॉपर्टी बाजार में अब ग्लोबल ब्रांड ‘एली साब’ की एंट्री, कैसे होंगे गुरुग्राम-नोएडा में बनने वाले घर? जो दुनिया को देंगे टक्करglobal fashion brand elie saab enters in indian property market m3m smart world Signature Residence luxury flats project in gurugram noida price details

Facebook
Twitter
WhatsApp

भारत का प्रॉपर्टी मार्केट सिर्फ कीमतों में ही नहीं बल्कि क्वालिटी में भी अब दुनिया को पीछे छोड़ने की तैयारी में है. खासतौर पर दिल्ली-एनसीआर में बनने वाले फ्लैट, अपार्टमेंट, विला, हाउसिंग सोसायटीज, कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स ग्लोबल फैशन और टेक्नोलॉजी के बेहतरीन नमूने साबित हो रहे हैं. गुरुग्राम में पहले से ही इंटरनेशनल लेवल के फ्लैट्स मौजूद हैं और अक्सर चर्चा का विषय बनते हैं, वहीं अब नोएडा भी इस लक्जरी श्रेणी में शामिल हो रहा है. अब गुरुग्राम और नोएडा में बनने वाले घरों में ग्लोबल फैशन और लाइफस्टाइल ब्रांड एली साब की भी एंट्री हो गई है.

हाल ही में एनसीआर रियल एस्टेट की दो बड़ी कंपनियों एम3एम इंडिया और स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स ने भारत में अल्‍ट्रा लक्‍जरी घर लॉन्च करने के लिए एली साब के साथ साझेदारी की है. यह पहला प्रोजेक्ट होगा जब एली साब भारत में रियल एस्टेट सेक्टर में रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट से सीधे जुड़ रहा है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस दौरान लग्जरी घर और प्रोजेक्ट डिजाइन की सिग्नेचर स्टाइल और हाई-एंड फिनिशिंग देखने को मिलेगी.

जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम और नोएडा में बनने वाले ये अल्‍ट्रा लक्‍जरी या सिग्नेचर रेसिडेंस दो अलग प्रोजेक्ट्स होंगे, लेकिन एक-दूसरे के पूरक होंगे. इन घरों में एली साब (ELIE SAAB) की खास डिजाइन शैली की झलक साफ दिखाई देगी. कहा जा रहा है कि यहां की वास्तुकला, इंटीरियर्स और जीवनशैली का मेल आधुनिक और आलीशान जीवन का एक नया अनुभव देगा.

मिलेनियल्स और जेन-जी की डिमांड हैं हाई
रियल एस्टेट से जुड़े एक्सपर्ट की मानें तो मिलेनियल्स और जेन-जी की ग्लोबल डिमांड्स को देखते हुए भारत का रियल एस्टेट बाजार लगातार लक्जरी मार्केट में बदलता जा रहा है. यह नई पीढ़ी उच्च स्तर के डिजाइन, उत्कृष्ट शिल्पकला और जीवनशैली में वैश्विक मानक चाहती है. यही वजह है कि एनसीआर ही नहीं भारत के कई बड़े शहरों के डेवलपर्स कुछ न कुछ नया और ग्लोबल टेक्नोलॉजी से लेकर ग्लोबल फैशन को अपने प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बना रहे हैं.

कहां होगा एली साब वाला प्रोजेक्ट? 
ये अल्‍ट्रा लक्‍जरी प्रोजेक्‍ट दिल्ली-एनसीआर में गुरुग्राम के सेक्टर 111, स्मार्ट सिटी दिल्ली एयरपोर्ट के इलाके बिलियनेयर्स ब्लॉक और नोएडा के सेक्टर 98 में बने हैं. इन्हें इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि यह शानदार शहरी माहौल के बीच प्राइवेसी, अच्छी कनेक्टिविटी और उच्च स्तर का जीवन प्रदान करें. इसमें एली साब का इंटीरियर्स कौशल देखने को मिलेगा. इस दौरान घर के अंदर और साझा क्षेत्रों में एली साब मैसन कलेक्शन के खास फर्नीचर और सजावटी सामान का इस्तेमाल होगा. बताया जा रहा है कि इसे ELIE SAAB और डिजाइनर कार्लो कोलंबो ने मिलकर तैयार किया है और कॉर्पोरेट ब्रांड A++ ग्रुप के लाइसेंस के तहत इटली में बनाया है.

इस रेसिडेंस में कुल 300 एक्सक्लूसिव घर होंगे, जिनमें 4-बेडरूम वाले फ्लैट शामिल हैं. इनका एरिया 4,200 से 4,650 वर्ग फीट तक होगा. इन 4-बेडरूम रेसिडेंस में वॉटरफ्रंट व्यू, ऊंची छतें, चारों तरफ खुला डेक और आउटडोर लिविंग स्पेस में प्राइवेट जकूजी जैसी सुविधाएं बनाई जाएंगी.

वहीं नोएडा के सेक्टर 98 में इस प्रोजेक्ट में कुल 200 घर होंगे, जिनमें 3 और 4-बेडरूम वाले रेसिडेंस शामिल हैं, जिनका आकार 2,850 से 3,810 वर्ग फुट तक होगा. इसके अलावा, यहां 480 अपार्टमेंट होंगे, जिनमें 1 और 2-बेडरूम के विकल्प उपलब्ध हैं.

इस बारे में एम3एम इंडिया के प्रमोटर और स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स के फाउंडर पंकज बंसल कहते हैं, ‘एली साब (ELIE SAAB) के साथ हमारा लक्ष्य ऐसे सोच-समझकर डिजाइन किए गए परिवेश प्रदान करना है जो वैश्विक मानकों को दर्शाते हों. यह प्रयास भारत के प्रीमियम घर खरीदारों की बदलती उम्मीदों को पूरा करने के साथ-साथ प्रधानमंत्री के उस दृष्टिकोण के अनुरूप भी है, जिसमें स्थानीय बाजार में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ विशेषज्ञता लाने पर जोर दिया गया है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी