Last Updated:
Navodaya Vidyalaya Admission 2026: जवाहर नवोदय विद्यालय में क्लास 6 में एडमिशन के इच्छुक बच्चों के लिए बड़ी खबर है. जवाहर नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन के लिए अब 27 अगस्त 2025 तक फॉर्म भर सकते हैं.
Navodaya Vidyalaya Admission 2026: नवोदय विद्यालय की वेबसाइट पर डिटेल्स चेक करते रहेंनई दिल्ली (Navodaya Vidyalaya Admission 2026). अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा बेहतरीन शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन और अच्छे माहौल में पढ़ाई करे तो जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. यहां बच्चों को न सिर्फ पढ़ाई बल्कि खेल, कल्चरल एक्टिविटीज और ओवरऑल विकास का पूरा अवसर मिलता है. हर साल लाखों बच्चे नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा (JNVST) देते हैं. कक्षा 6 में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी डेट को फिर से बढ़ा दिया गया है.
जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिशन प्रक्रिया
जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
जवाहर नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन की प्रक्रिया 1 जून, 2025 से शुरू हो गई थी. ऑफिशियल वेबसाइट्स navodaya.gov.in या cbseitms.rcil.gov.in पर विजिट करके ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. इसके लिए कोई फीस भी जमा नहीं करनी होगी. स्टूडेंट्स अपनी पर्सनल और शैक्षणिक डिटेल्स के जरिए आवेदन कर सकते हैं.
जवाहर नवोदय विद्यालय क्लास 6 पात्रता और उम्र सीमा
उम्र सीमा: जवाहर नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन के लिए स्टूडेंट का जन्म 1 मई, 2014 से 31 जुलाई, 2016 के बीच होना चाहिए.
JNVST Exam Pattern: जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा पैटर्न
परीक्षा में तीन भाग होंगे: मानसिक क्षमता (Mental Ability), गणित और भाषा (Language). इस प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 2 घंटे का समय दिया जाएगा.
जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन कैसे होता है?
नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिशन फॉर्म भरते समय कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी लगाने होंगे, जैसे बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, एड्रेस प्रूफ यानी पते का प्रमाण, कक्षा 5 की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो आदि. फॉर्म में कोई गलती होने पर करेक्शन विंडो खोलकर स्टूडेंट्स को सुधार की सुविधा भी दी जाती है.
Having an experience of 9 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle, entertainment and career. Currently, she is covering wide topics related to Education & Career but she also h…और पढ़ें
Having an experience of 9 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle, entertainment and career. Currently, she is covering wide topics related to Education & Career but she also h… और पढ़ें
August 17, 2025, 15:20 IST





