विदेश » Mysterious Note: इस देश में ‘शापित’ नोट लेकर घूम रहे हैं लोग, न दुकानदार लेते हैं न बैंक, निशान देखते ही हो जाते हैं चम्पत

Mysterious Note: इस देश में ‘शापित’ नोट लेकर घूम रहे हैं लोग, न दुकानदार लेते हैं न बैंक, निशान देखते ही हो जाते हैं चम्पत

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Congo Banknote Crisis: एक देश ऐसा है, जहां लोग हाथों में ऐसे नोट लेकर घूमते हैं, जिन्हें देखते ही दुकानदार लेने से मना कर दे. ये कोई एक-दो नहीं बहुत से लोगों की समस्या है क्योंकि उनके देश में सही बैंक नोट बचे ही नहीं हैं. कांगो के पूर्वी शहर बु कावु में हाल ही में बड़ी परेशानी पैदा हो गई है.

Congo-banknote

एक देश ऐसा है, जहां लोग हाथों में ऐसे नोट लेकर घूमते हैं, जिन्हें देखते ही दुकानदार लेने से मना कर दे. ये कोई एक-दो नहीं बहुत से लोगों की समस्या है क्योंकि उनके देश में सही बैंक नोट बचे ही नहीं हैं. कांगो के पूर्वी शहर बु कावु में हाल ही में बड़ी परेशानी पैदा हो गई है. यहां के लोग पुराने, छेद वाले नोटों का इस्तेमाल कर रहे हैं क्योंकि नए और सही नोटों की भारी कमी है. (Credit- AP)

Congo-banknote

एसोसिएडेट प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बु कावु में रहने वाले अलैन मुकुमिरो ने एक दुकानदार को ये नोट दिया, तो उसने साफ मना कर दिया कि वह उनके पुराने नोट नहीं लेते. मुकुमिरो जैसे कई लोग, जिनके पास केवल इन छेद वाले नोट हैं, उनका परिवार भूखा रह जाता है.ये नोट बैंक से बाहर निकाले गए पुराने नोट हैं, जिन्हें पंच करके खत्म किया जाना था, लेकिन यह साफ नहीं है कि ये नोट कैसे बाजार में वापस आ गए.(Credit- AP)

Congo-banknote

लोग मानते हैं कि ये नोट बैंकों से चोरी हो गए होंगे, खासकर तब जब फरवरी में रुंडा समर्थित M23 विद्रोही समूह ने बु कावु पर कब्जा कर लिया. M23 के कब्जे के बाद शहर के सारे बैंक बंद हो गए हैं, जिससे यहां नकदी की किल्लत हो गई है. लोग पुराने और छेद वाले नोटों को इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन दुकानदार और ग्राहक इन नोटों को लेकर उलझन और झगड़े में पड़ जाते हैं क्योंकि कुछ इसे लेते हैं और कुछ नहीं. (Credit- AP)

Congo-banknote

कुछ व्यवसायी भी इन नोटों को नहीं लेते क्योंकि वे डरते हैं कि वे इन नोटों को वापस इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे और उन्हें नुकसान होगा. हालांकि कुछ सरकारी कर्मचारी जो ऑनलाइन भुगतान पा रहे हैं, उन्हें फायदा हो रहा है लेकिन वे बहुत कम हैं. बाकी लोग नकद वेतन पर निर्भर हैं.(Credit- AP)

Congo-banknote

अर्थशास्त्र के प्रोफेसर डेविड क्यांगा का मानना है कि M23 को इन छेद वाले नोटों को वैध घोषित करना चाहिए ताकि लोग तनाव में न रहें. M23 ने कुछ दिन पहले बैंक खोले जहां लोग अपने पुराने नोट बदल सकते थे, लेकिन यह काम कुछ ही दिन में बंद कर दिया गया क्योंकि बैंक कर्मचारियों पर भारी दबाव था. (Credit- AP)

Congo-banknote

कांगो सरकार ने साफ कहा है कि वे M23 के कब्जे वाले इलाकों में बैंक फिर से नहीं खोलेंगे और नकदी भी नहीं भेजेंगे क्योंकि वहां की सुरक्षा स्थिति खराब है. सरकार का कहना है कि M23 पर अमेरिकी प्रतिबंध हैं, इसलिए वे उनके साथ काम नहीं कर सकते. ऐसे में मासूम लोग परेशान हैं, जिनकी मदद न सरकार कर रही है न ही विद्रोही समूह. उनकी समस्या नजरअंदाज हो रही है और वे भूखे मर रहे हैं. (Credit- Reuters)

homeworld

इस देश में ‘शापित’ नोट लेकर घूम रहे हैं लोग, न दुकानदार लेते हैं न बैंक!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी