भारत » Mumbai Rain Alert | Mumbai IMD Alert | Yamuna Water Level | IMD Weather News | मुंबई की लाइफ लाइन बारिश में डूबी, इंडिगो ने भी जारी की एडवाइजरी, घटने लगा यमुना का पानी

Mumbai Rain Alert | Mumbai IMD Alert | Yamuna Water Level | IMD Weather News | मुंबई की लाइफ लाइन बारिश में डूबी, इंडिगो ने भी जारी की एडवाइजरी, घटने लगा यमुना का पानी

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Aaj Ka Mausam Live Update: महाराष्ट्र और गुजरात में मूसलाधार बारिश से हालात गंभीर हैं, IMD ने रेड अलर्ट जारी किया है. दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है. बिहार, बंगाल, असम में भी भारी बारिश का अ…और पढ़ें

Live: मुंबई की लाइफ लाइन बारिश में डूबी, दिल्ली में घटने लगा यमुना का पानीमहाराष्ट्र और गुजरात में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. (PTI फोटो)
महाराष्ट्र और गुजरात लगातार ही मूसलाधार बारिश से जूझ रहे हैं. इन दोनों राज्यों के लिए आज भी मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. मुंबई में मंगलवार को रिकॉर्ड 330 मिलीमीटर बारिस दर्ज की गई. वहीं आज भी वहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं रायगढ़ और पुणे जिले के लिए आज भी रेड अलर्ट जारी किया गया है. इस मूसलाधार बारिश ने मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों को थाम दिया. वहीं स्कूल-कॉलेज से लेकर सारे दफ्तर भी बंद कर दिए गए. इस बीच इंडिगो एयरलाइंस ने भी यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा में बुधवार को बेहद मूसलाधार बारिश हो सकती है. इसके अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल और असम में भी भारी बारिश का अनुमान है.

मानसून की सक्रियता और बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र के कारण इन इलाकों में भारी बारिश के साथ-साथ 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तर से तेज हवाएं चल सकती हैं. इस बीच राजधानी दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है. बीते दिनों बढ़ते जलस्तर से चिंतित दिल्लीवासियों के लिए अब स्थिति नियंत्रण में है. बुधवार सुबह 6 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, ओल्ड रेलवे ब्रिज (ORB) पर यमुना का जलस्तर 204.76 मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान से नीचे है.

मुंबई में आसमान से बरस रही आफत

IMD ने मुंबई और कोंकण क्षेत्र में 20 अगस्त को बेहद भारी बारिश का अनुमान जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ ऊंची समुद्री लहरें उठने का अनुमान है. मुंबई में मंगलवार को भी दिनभर खूब मूसलाधार बारिश होती रही, जिस कारण सड़कों पर सैलाब देखा गया. इस कारण बीएमसी ने सारे स्कूल-दफ्तरों को बंद करने के साथ वर्फ फ्रॉम होम का आदेश दिया था.
मौसम विभाग के इस पूर्वानुमान के बाद आशंका है कि बुधवार को यहां ऐसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. IMD ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है और स्थानीय प्रशासन को निचले इलाकों में बाढ़ प्रबंधन के लिए तैयार रहने को कहा गया है.

इंडिगो की एडवाइजरी में क्या?

उधर इंडिगो एयरलाइंस ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए कहा, ‘हम चाहते हैं कि आपकी यात्रा यथासंभव परेशानी मुक्त हो, लेकिन प्रकृति की भी अपनी योजनाएं हैं. मुंबई में फिर से भारी बारिश की आशंका है, जिससे हवाई यातायात जाम हो सकता है और उड़ान संचालन प्रभावित हो सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी