व्यापार » Multibagger Stock : स्‍मॉल कैप शेयर का बड़ा धमाका, सालभर में 552% रिटर्न, आज पहुंचा ऑल टाइम हाई पर

Multibagger Stock : स्‍मॉल कैप शेयर का बड़ा धमाका, सालभर में 552% रिटर्न, आज पहुंचा ऑल टाइम हाई पर

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Multibagger Stock : सियान एग्रो का शेयर 5-दिन से लेकर 200-दिन तक के सभी सिंपल मूविंग एवरेज (SMA) से ऊपर कारोबार कर रहा है. पिछले पंद्रह कारोबारी सत्रों से इस शेयर में तेजी है.

Multibagger Stock : स्‍मॉल कैप शेयर का बड़ा धमाका, सालभर में दिया 552% रिटर्नलंबी अवधि की रैली ने इसे निवेशकों के लिए मल्टीबैगर बना दिया है.
नई दिल्‍ली. स्मॉल-कैप कंपनी सियान एग्रो इंडस्ट्रीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के शेयर ने निवेशकों की बल्‍ले-बल्‍ले कर दी है. आज सोमवार को लगातार 15वें कारोबारी सत्र में इस मल्‍टीबैगर शेयर में तेजी देखी जा रही है. आज सियान एग्रो शेयर बीएसई पर शेयर 5% उछलकर 773.35 रुपये के नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया. महज 6 महीनों में इस शेयर ने 114.55 फीसदी तो पिछले एक साल में 551 रिटर्न दिया देकर निवेशकों को मालामाल कर दिया है. कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर निखिल गडकरी हैं जो केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के पुत्र हैं. कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्‍सेदारी 67.67% है.

सोमवार को लगभग 1.38 लाख शेयरों का लेन-देन हुआ, जो दो हफ्तों के औसत 38,000 शेयरों से कई गुना ज्यादा है. इस दौरान कुल टर्नओवर 10.69 करोड़ रुपये रहा, जिससे कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 2,164.29 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी के शेयर में तेजी को देखते हुए बीएसई ने इसे लॉन्ग-टर्म एडिशनल सर्विलांस मेज़र (ASM: स्टेज 4) के तहत रखा है ताकि निवेशक सावधानी बरत सकें. इसके बावजूद बाजार में इस शेयर को लेकर भरोस लगातार मजबत होता जा रहा है. कंपनी ने हाल ही में बीएसई को जानकारी दी थी कि उसका बोर्ड 2 सितंबर 2025 को बैठक करेगा.

तकनीकी संकेत भी शेयर के पक्ष में हैं. सियान एग्रो का शेयर 5-दिन से लेकर 200-दिन तक के सभी सिंपल मूविंग एवरेज (SMA) से ऊपर कारोबार कर रहा है. इसका 14-दिवसीय आरएसआई (RSI) 91.19 पर है, जो मजबूत मोमेंटम को दर्शाता है. शेयर का पी/ई (P/E) रेशियो 2494.68 और पी/बी (P/B) वैल्यू 24.25 दर्ज हुई है. अर्निंग प्रति शेयर (EPS) 0.31 और रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) 0.98 है. ट्रेंडलाइन डेटा के मुताबिक, शेयर का वन-ईयर बीटा 0.3 है, यानी यह कम वोलैटाइल है.

सियान एग्रो की यह शानदार छलांग निवेशकों के लिए एक बड़ा संकेत है कि मजबूत बुनियादी ढांचे और आक्रामक विस्तार योजनाओं वाली कंपनियों में निवेश लंबे समय तक बेहतरीन रिटर्न दे सकता है.

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शेयर के प्रदर्शन के आधार पर है. चूंकि स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिम के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइट इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से सलाह जरूर लें. आपको होने वाले किसी भी नुकसान के लिए News18 हिंदी जिम्मेदार नहीं होगा.)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

Multibagger Stock : स्‍मॉल कैप शेयर का बड़ा धमाका, सालभर में दिया 552% रिटर्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी