Agency:एजेंसियां
Last Updated:
Mozambique Boat Accident: मोजाम्बिक के बीरा पोर्ट पर एक नाव पलट गई, जिसमें 14 भारतीय नाविक सवार थे. हादसे में 3 भारतीयों की मौत हुई हो गई है वहीं, 5 लापता हैं.
मोजाम्बिक नाव हादसे में 3 भारतीय नाविकों की मौत, 5 लापता. (प्रतीकात्मक तस्वीर)मोजाम्बिक के बीरा पोर्ट के पास शुक्रवार को एक नाव पलट गई. इस नाव में 14 भारतीय नाविक सवार थे, जो एक टैंकर पर क्रू बदलने के लिए जा रहे थे. हादसे का कारण अभी साफ नहीं हैं, लेकिन जांच शुरू कर दी गई है.
भारतीय हाई कमीशन ने बताया कि नाव पलटने के बाद पांच नाविकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. इनमें से एक की हालत गंभीर होने के कारण बीरा के अस्पताल में भर्ती किया गया है. बाकी नौ में से तीन की मौत हो चुकी है और पांच अभी भी लापता हैं. कंसुलर अधिकारी अस्पताल में मौजूद हैं और पीड़ितों को हर संभव मदद दे रहे हैं. हाई कमीशन ने बताया कि मृतकों के परिवारों से लगातार संपर्क में हैं और उन्हें तुरंत जानकारी दी जा रही है.
We convey our heartfelt condolences on the loss of lives, including of three Indian nationals, in a boat accident off Beira port.
Mission is in contact with families of those who have lost their lives in this unfortunate accident and is extending all possible assistance to them. pic.twitter.com/HdlxoRSgZ8





