विदेश » Mexico City Gas Tanker Explosion: Mexico city News hindi Gas Tanker Blast 57 injured- मेक्सिको हाईवे पर धमाका 57 घायल 18 गाड़ियां जलकर खाक

Mexico City Gas Tanker Explosion: Mexico city News hindi Gas Tanker Blast 57 injured- मेक्सिको हाईवे पर धमाका 57 घायल 18 गाड़ियां जलकर खाक

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Mexico City Explosion: मैक्सिको की राजधानी मैक्सिको सिटी में एक बड़ा धमाका हुआ है. एक गैस टैंकर पलट गया, जिस कारण एक जोरदार धमाका हुआ है. इस हादसे में 57 लोग झुल गए हैं.

मेक्सिको सिटी में गैस टैंकर धमाका, 57 लोग झुलसे, 18 वाहन खाकमेक्सिको में टैंकर धमाके से 35 लोग झुलसे.
Mexico City Explosion: मेक्सिको सिटी की सड़कों पर बुधवार का दिन दहशत और चीख-पुकार से भर गया. राजधानी के दक्षिणी हिस्से में एक गैस टैंकर ट्रक अचानक पलट गया और देखते ही देखते जबरदस्त धमाके के साथ फट पड़ा. पूरे इलाके में आग और धुएं का गुबार छा गया. इस भयानक हादसे में कम से कम 57 लोग घायल हो गए, जिनमें से 19 की हालत गंभीर बताई जा रही है. कई घायलों के पूरे शरीर पर जलन के निशान हैं और वे सड़क पर फटे कपड़ों में मदद के इंतजार में पड़े दिखे. मेक्सिको सिटी की मेयर क्लारा ब्रुगाडा ने इस घटना को ‘इमरजेंसी’ घोषित किया.

उन्होंने बताया कि इस धमाके में 18 वाहन जलकर खाक हो गए. राहत की बात यह रही कि अब तक किसी की मौत नहीं हुई है. घायलों को शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. हादसे की जांच शुरू हो चुकी है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, गैस टैंकर ट्रक हाईवे पर पलटने के बाद विस्फोट हुआ. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में आग का विशाल गुबार उठता दिख रहा है, लोग चीखते-भागते नजर आ रहे हैं. एक वीडियो में दो लोग पूरी तरह झुलसे दिखाई दे रहे हैं, उनके कपड़े शरीर से चिपक गए थे और हालत बेहद दर्दनाक थी.

आग वाली जगह पर पहुंचीं मेयर

सरकार के सचिव सेसर क्राविओटो ने बयान में कहा कि ‘आग पूरी तरह काबू में है.’ हादसे वाली जगह पर ‘सिल्जा’ नामक ऊर्जा कंपनी का लोगो दिखाई दिया, लेकिन कंपनी के एक अधिकारी ने दावा किया कि यह उनका वाहन नहीं है, क्योंकि वे सिर्फ उत्तरी मेक्सिको में काम करते हैं. मेयर ब्रुगाडा खुद मौके पर पहुंचीं और दमकलकर्मियों व मेडिकल टीमों का साथ दिया.

कई घंटे बाद बुझी आग

फायर फाइटर्स लगातार पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे. यह धमाका उस हाईवे पर हुआ, जो मेक्सिको सिटी को पुएब्ला शहर से जोड़ता है. हादसे के बाद कई घंटे तक यह सड़क बंद रही, जिससे ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया. हालांकि, शाम तक रास्ता दोबारा खोल दिया गया और हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे. इस भयंकर हादसे ने एक बार फिर गैस टैंकरों की सुरक्षा और सड़कों पर लापरवाही को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

authorimg

Yogendra Mishra

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने…और पढ़ें

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने… और पढ़ें

homeworld

मेक्सिको सिटी में गैस टैंकर धमाका, 57 लोग झुलसे, 18 वाहन खाक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी