Last Updated:
Maratha Reservation News: राज ठाकरे ने मराठा आरक्षण मुद्दे पर एकनाथ शिंदे से सवाल किए हैं. वहीं, मनोज जरांगे आजाद मैदान में अनशन पर हैं. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने समाधान की बात कही है.
मराठा आरक्षण पर राज ठाकरे ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का नाम लिया है.राज ठाकरे ने आंदोलन के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘केवल एकनाथ शिंदे ही मराठा आंदोलन और आरक्षण के मुद्दे के बारे में सब कुछ बता सकते हैं. अगर आप जानना चाहते हैं कि मनोज जरांगे क्यों वापस आए हैं, तो एकनाथ शिंदे से पूछें. पिछली बार जब वे मुख्यमंत्री के रूप में नवी मुंबई गए थे तो उन्होंने इस मुद्दे को सुलझा लिया था. यह मुद्दा फिर से क्यों उठा है? इन सभी सवालों के जवाब केवल शिंदे ही दे सकते हैं.’ इस बीच, 32 वर्षीय एक आंदोलनकारी की शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई.
मराठा आरक्षण पर पल-पल का अपडेट
Maratha Reservation LIVE: मुंबई में चल रहे मराठा आरक्षण आंदोलन का आज तीसरा दिन है. अन्न-पानी और बारिश की परवाह किए बिना समुदाय के लाखों मुंबई में आरक्षण के मुद्दे पर आंदोलन कर रहे हैं. मनोज जरांगे पाटील का आंदोलन जारी है. वहीं शनिवार रात को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में बैठक हुई. इसलिए आज यानी रविवार 31 अगस्त 2025 को मराठा आरक्षण के मुद्दे पर समाधान निकलेगा या नहीं, इस पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हुई हैं. मराठा आरक्षण की पृष्ठभूमि में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील और गिरीश महाजन के बीच शनिवार रात ‘वर्षा’ बंगले पर लगभग एक घंटे की बैठक हुई. मनोज जरांगे पाटील का आंदोलन जारी रहने के कारण राज्य सरकार पर दबाव बढ़ गया है. आंदोलन के कारण मुंबई की यातायात व्यवस्था पर दबाव पड़ रहा है और नागरिकों को जाम का सामना करना पड़ रहा है.
क्या बोले सीएम फडणवीस
कैबिनेट में चर्चा की बात
इससे पहले शुक्रवार को भी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि इस मुद्दे पर कैबिनेट सब-कमेटी उनकी मांगों पर चर्चा कर रही है और संवैधानिक ढांचे के भीतर समाधान ढूंढेगी. सीएम ने बताया था कि मनोज जरांगे को दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में सिर्फ एक दिन के लिए विरोध प्रदर्शन करने की इजाजत दी गई है, उन्होंने विरोध प्रदर्शन जारी रखने के लिए नई अनुमति मांगी है और पुलिस इस पर सकारात्मक विचार करेगी.
OBC के तहत 10 फीसदी आरक्षण की मांग
बता दें कि मराठा आंदोलन कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटील OBC कैटेगरी के तहत मराठों के लिए 10 फीसदी आरक्षण देने की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि सभी मराठों को ओबीसी के तहत आने वाली कृषि प्रधान जाति कुनबी के तौर पर मान्यता मिले ताकि उन्हें सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण का फायदा मिल सके.

बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु… और पढ़ें
Mumbai,Maharashtra
August 31, 2025, 06:22 IST





