Agency:एजेंसियां
Last Updated:
Kim Jong Un Cries First Time: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन पहली बार सबके सामने फूट-फूटकर रो पड़े. रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए उनका भावुक चेहरा दुनिया के लिए चौंकाने वाला…और पढ़ें

Kim Jong Un Cries: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन का नाम सुनते ही दुनिया उनकी बेरहम छवि याद करती है. वही शख्स जिसने कभी अपने चाचा को तोप में बांधकर उड़ाने का आदेश दिया था और अपने ही देश में खौफ का माहौल बना दिया था. लेकिन इस बार दुनिया ने किम का एक बिल्कुल अलग चेहरा देखा. रूस के लिए यूक्रेन की जंग लड़ते हुए मारे गए उत्तर कोरियाई सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए किम जोंग उन पहली बार सबके सामने फूट-फूटकर रो पड़े.
रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस से सैनिकों के पार्थिव शरीर जैसे ही विमान से उत्तर कोरिया लाए गए, वहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका स्वागत हुआ. इस दौरान किम खुद घुटनों पर बैठकर सैनिकों की तस्वीरों पर मेडल लगाते दिखे. कैमरे में कैद इस पल में उनकी आंखों से आंसू बहते नजर आए. दुनिया के सबसे निर्दयी माने जाने वाले नेता को इस रूप में देखकर वहां मौजूद हर कोई सन्न रह गया.
Kim Jong Un fights back TEARS as Russian plane delivers soldiers who fell fighting alongside Russian troops liberating Kursk region
Bodies received with FULL honors





