Last Updated:
India Canada Khalistani: भारत और कनाडा के कूटनीतिक संबंधों के बीच ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ ने वैंकूवर स्थित भारत के वाणिज्य दूतावास पर कब्जे की धमकी दी. उसने लोगों को दूतावास न जाने की अपील की है.
खालिस्तान समर्थकों ने भारत के खिलाफ उगला जहर.इस धमकी के साथ ही SFJ ने एक पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें भारत के नए हाई कमिश्नर दिनेश पत्नायक के चेहरे पर टारगेट बनाया गया है. SFJ का आरोप है कि भारतीय वाणिज्य दूतावास खालिस्तान समर्थकों की जासूसी और निगरानी करता है. संगठन ने बयान जारी कर कहा कि, ‘दो साल पहले, 18 सितंबर 2023 को प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने संसद में बताया था कि हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की भूमिका की जांच हो रही है. दो साल बीत जाने के बाद भी भारतीय दूतावास खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ जासूसी नेटवर्क चला रहे हैं.’
खालिस्तानियों की खुल चुकी है पोल
रिपोर्ट में क्या कहा गया था?
सितंबर की शुरुआत में एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें भारत की लंबे समय से उठाई जा रही चिंताओं पर एक तरह से आधिकारिक मुहर लगी थी. कनाडा के वित्त विभाग की इस रिपोर्ट ने पहली बार साफ तौर पर स्वीकार किया कि खालिस्तानी उग्रवादी संगठन कनाडा की जमीन से सक्रिय हैं और उन्हें आर्थिक सहयोग मिल रहा है. ‘कनाडा में मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी वित्त पोषण से जुड़ी सबसे गंभीर चुनौतियां’ नाम की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि खालिस्तान समर्थक हिंसक उग्रवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (ISYF) को कनाडा से आर्थिक मदद मिल रही है. इन संगठनों को कनाडा के क्रिमिनल कोड के तहत आतंकी संगठन घोषित किया गया है.

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने…और पढ़ें
योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने… और पढ़ें
September 17, 2025, 08:29 IST





