Last Updated:
Khalistani Ban on Hindi Cinema: कनाडा में आतंकी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) ने भारत में बनी फिल्मों के प्रीमियर पर रोक लगाने की मांग की है. कनाडा में एसएफजे ने 10 दिनों में दो बार भारतीय सिनेमा के प्रीमियर के दौरान सिनेमा हॉल में आग लगा दी, जिसके बाद से सिनेमाघरों ने हिंदी फिल्मों को दिखाना बैन कर दिया है.
खालिस्तान आतंकियों का कार्नी सरकार को चेतावनी.(एपी/फाइल फोटो)नई दिल्ली: कनाडा की सरकार बिश्नोई सिंडिकेट को ठिकाने लगाने की कोशिश में, ऐसा लग रहा है कि खालिस्तान को सिर पर चढ़ा लिया है. 10 के भीतर ओंटारियो में 2 सिनेमाघरों में खालिस्तानी आतंकवादियों ने हिंदी सिनेमा के प्रीमियर में खलल डालने की कोशिश की. सिनेमा हॉल में फायरिंग तो आग लगाने की कोशिश कर प्रीमियर रोकने की कोशिश की. तब से थिएटर ने हिंदी फ़िल्में दिखाना बंद कर दिया है. ये हमले 2 अक्टूबर और 25 सितंबर को किए गए. दूसरी घटना में, संदिग्धों ने दहशत फैलाने के लिए गोलियां चलाईं.
सिनेमा हॉल में आग लगाने की कोशिश
पहली घटना में, काले कपड़े पहने दो नकाबपोश संदिग्धों ने लाल गैस के डिब्बों से ज्वलनशील तरल का उपयोग करके थिएटर के प्रवेश द्वार पर आग लगाने की कोशिश की, खालिस्तानी तत्वों द्वारा जारी सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है. आग को बाहर ही रोक लिया गया, जिससे बहुत ही कम नुकसान हुआ. यह 25 सितंबर को सुबह 5:30 बजे हुआ. 2 अक्टूबर को भी लगभग 1:50 बजे एक संदिग्ध ने हिंदी सिनेमा के प्रीमियकर के दौरान सिनेमा हॉल के बाहर गोली चला कर लोगों को डराने की कोशिश की. स्थानीय पुलिस केवल उसकी हुलिया बताते रह गई, अभी तक संदिग्ध की गिरफ्तारी की कोई खबर नहीं आई.
जांच में लगी है पुलिस
हाल्टन की स्थानीय पुलिस ने कहा कि वे दोनों घटनाओं को टारगेट हमलों के रूप में जांच रहे हैं. थिएटर के सीईओ जेफ नॉल ने हमलों को दक्षिण एशियाई फिल्मों की स्क्रीनिंग से जोड़ते हुए कहा कि सुरक्षा कारणों से उन्होंने भारतीय फिल्मों ‘कांतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1’ और ‘दे कॉल हिम ओजी’ की स्क्रीनिंग रोक दी थी.

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें
दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व… और पढ़ें
October 04, 2025, 12:10 IST





