Agency:एजेंसियां
Last Updated:
Kenya Aircraft Crash: केन्या के मसाई मारा नेशनल पार्क में सैलानियों को लेकर जा रहे एक प्लेन के क्रैश होने के बाद 12 लोगों की मौत हो गई है. नेशनल पार्क जाते वेक्त ये हादसा हुआ, जिसमें पूरा एयरक्राफ्ट ही आग के गोले में तब्दील हो गया.
मसाई मारा में प्लेन हादसा. (Credit- X)Kenya Plane Crash In Maasai Mara: केन्या के क्वाले काउंटी में मंगलवार को एक प्लेन क्रैश हो गया. बताया जा रहा है कि इसमें कुल 12 लोग सवार थे और सबकी मौत हो गई है. केन्या सिविल एविएशन अथॉरिटी ने बताया कि यह विमान दियानी से मशहूर मसाई मारा नेशनल रिजर्व के किचवा टेम्बो जा रहा था. इसी बीच रास्ते में यह हादसा हुआ और ये आग के गोले में तब्दील हो गया. हादसा इतना भयानक है कि इसमें किसी के भी बचने की संभावना नहीं है.
अधिकारियों के मुताबिक सरकारी एजेंसियां मौके पर पहुंच गई हैं और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. इंवेस्टिगेशन टीम यह भी पता लगाने में जुटा है कि विमान में आग कैसे लगी और उड़ान के दौरान क्या तकनीकी खराबी हुई थी. क्वाले काउंटी के पुलिस कमांडर, जो मौके पर मौजूद थे, उन्होंने बताया कि विमान पूरी तरह से नष्ट हो गया है और कोई भी यात्री जीवित नहीं बचा.





