Last Updated:
Katra Srinagar Vande Bharat Express- कश्मीर घाटी में वंदेभारत ट्रेन चलनी शुरू हो गयी है. कटरा से श्रीनगर के बीच चार वंदेभारत एक्सप्रेस चल रही हैं, चारों ट्रेनों में ऑक्यूपेंसी रेट फुल चल रही है.
रोजाना चार वंदेभारत एक्सप्रेस चल रही हैं.जी हां, यह हम बात कर रहे हैं कटरा श्रीनगर वंदेभारत की. इस ट्रेन का उद्घाटन हाल ही में प्रधानमंत्री द्वारा किया गया है. ट्रेन शुरू होने के साथ ही पसंदीदा ट्रेन बन गयी है. माता वैष्णो देवी से श्रीनगर के बीच खूब फुल चल रही है. यानी अब जो लोग वैष्णो देवी के दर्शन को जा रहे हैं, उनमें से काफी संख्या में लोग कश्मीर घाटी घूमने के लिए वंदेभारत से सफर कर रहे है. इससे यात्रियों को दोहरा फायदा हो रहा है. कटरा से कुछ ही समय में श्रीनगर पहुंच रहे हैं और सफर के दौरान पूरे रास्ते भर घाटी के खूबसूरत नजारे देखते हुए जाते हैं. इस तरह सफर कब पूरा हो जाता है, पता ही नहीं चलता है.
पहले लोग जम्मू–श्रीनगर के बीच फ्लाइट पर निर्भर रहते थे, इसमें खर्च अधिक आता था. क्योंकि फ्लाइट की डिमांड पर सीधा असर पड़ता है् पीक सीजन में 10,000 से 15,000 तक किराया भी होता था. अब वंदेभारत की वजह से खर्च कम हो गया है. किराया केवल 2,500 रुपये है. ट्रेन से सफर के दौरान चिनाब ब्रिज और अंजी ब्रिज के ऊपर से एडवेंचरस सफर का आनंद उठा सकते हैं.
Srinagar,Srinagar,Jammu and Kashmir
August 18, 2025, 19:50 IST





