Agency:एजेंसियां
Last Updated:
जापान में टूरिस्ट भीड़ के कारण ओसाका और टोक्यो में लावारिस सूटकेस की समस्या बढ़ी है, जिससे होटल्स और एयरपोर्ट्स परेशान हैं. सरकार समाधान की कोशिश में है.

ओसाका के मिनामी इलाके में इसी महीने एक छोड़ा हुआ सूटकेस देखकर 19 साल की कराओके बार में काम करने वाली लड़की घबरा गई. उसने जापानी मीडिया से कहा- ‘पता नहीं इसके अंदर क्या हो, डर लगता है.’ सूटकेस की मुसीबत सिर्फ़ सड़कों पर ही नहीं है. ओसाका के बेस्ट वेस्टर्न होटल फिनो शिनसाइबाशी के जनरल मैनेजर केंटारो कानेको ने बताया कि कई दिनों तो तीन-चार सूटकेस हर कमरे में छोड़ दिए जाते हैं. होटल उन्हें लॉस्ट एंड फाउंड में तीन महीने रखता है, लेकिन ज्यादातर कोई लेने नहीं आता. पिछले साल इन्हें हटाने पर होटल को करीब 20 लाख रुपये खर्च करने पड़े.
एयरपोर्ट्स पर भी बढ़ी मुसीबत
जापान में सस्ते मिलते हैं सूटकेस
र्यूकोकु यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डाइसुके आबे कहते हैं कि जापान में सूटकेस काफी सस्ते मिलते हैं, इसी वजह से पर्यटक उन्हें फेंकने में हिचकिचाते नहीं. उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार और निजी क्षेत्र मिलकर एक ऐसी व्यवस्था बनाएं जिसमें टूरिस्ट अपने बैग सही तरीके से डिस्पोज कर सकें और उन्हें इसके बारे में पहले से जानकारी दी जाए.

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने…और पढ़ें
योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने… और पढ़ें
August 25, 2025, 14:54 IST





