Agency:एजेंसियां
Last Updated:
हैदराबाद के रामंतपुर इलाके में कृष्ण जन्माष्टमी समारोह के दौरान एक रथ के हाई-टेंशन बिजली के तारों की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए. यह घटना रविवार रात की है. पुलिस के अनुसार,…और पढ़ें
जन्माष्टमी के दिन हैदराबाद में एक बड़ी दुर्घटना हुई.Janmashtami Utsav News: हैदराबाद के रामंतपुर इलाके में कृष्ण जन्माष्टमी के दिन एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. भगवान कृष्ण के जूलूस दौरान रथ के हाई टेंशन तार से संपर्क हो जाने की वज से 5 लोगों की मौत हो गई. उप्पल जिले के पुलिस निरीक्षक ने बताया, ‘कल रात श्री कृष्ण जन्माष्टमी जुलूस के दौरान बिजली का झटका लगने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए. घायलों को आगे के इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.‘
उन्होंने कहा, ‘मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. मैं सरकार से मृतकों के परिवारों की सहायता करने की अपील करता हूं. मैं इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए और अस्पताल में इलाज करा रहे चार लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.‘ इसके अलावा, केटीआर ने तेलंगाना सरकार से घायलों को बेहतर चिकित्सा सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया.
जादचेरला पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर ने बताया, ‘आज सुबह करीब 4:45 बजे, माचाराम फ्लाईओवर पर एक ट्रैवल्स बस एक भरी हुई लॉरी से टकरा गई. तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. दस अन्य लोग घायल हो गए. हमने मामला दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया है.‘

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें
दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व… और पढ़ें
Hyderabad,Telangana
August 18, 2025, 09:42 IST





