Last Updated:
ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो अस्पताल में भर्ती हैं. हाउस अरेस्ट के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई. तख्तापलट की साजिश में दोषी ठहराए गए बोल्सोनारो को 27 साल जेल की सजा मिली है. ट्रंप ने इस फैसले को ‘विच हंट’ करार दिया.
जायर बोल्सोनारो.उनके बेटे और सीनेटर फ्लावियो बोल्सोनारो ने अस्पताल के बाहर मीडिया को बताया, ‘पिताजी को अचानक हिंसक हिचकी का दौरा पड़ा, जिससे लगभग 10 सेकंड तक उनकी सांस रुक गई. इसके बाद उन्हें तेज उल्टी हुई.’ उन्होंने आगे कहा कि उनके पिता को कई सालों से पेट संबंधी तकलीफें हैं. 2018 में चुनाव प्रचार के दौरान हुए चाकूबाजी हमले के बाद से बोल्सोनारो कई बार ऑपरेशन करा चुके हैं. पत्नी मिशेल बोल्सोनारो ने जानकारी दी कि अस्पताल में उन्हें इंट्रावेनस (IV) दवाएं दी गई हैं. एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पताल के बाहर जेल प्रहरी तैनात किए गए हैं.
डॉक्टरों ने बताया कमजोरी और एनीमिया
तख्तापलट की साजिश मामले में सजा
बोल्सोनारो को ब्राजील की अदालत ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर लेफ्टिस्ट राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की सरकार को गिराने की कोशिश के लिए दोषी ठहराया. 2022 के राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद उनके खिलाफ यह मुकदमा चला और पिछले हफ्ते अदालत ने 4-1 के फैसले से उन्हें दोषी करार देते हुए 27 साल की सजा सुनाई. उनके वकीलों ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए कहा था कि बोल्सोनारो ट्रायल के अंतिम चरण में पेश नहीं हो पाए. बोल्सोनारो को सजा सुनाए जाने पर डोनाल्ड ट्रंप ने नाराजगी जताई. उन्होंने इसे विच हंट करार देते हुए 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया. ट्रंप प्रशासन ने यहां तक कि इस केस में शामिल एक जज पर भी प्रतिबंध लगा दिया.

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने…और पढ़ें
योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने… और पढ़ें
September 17, 2025, 06:35 IST





