Last Updated:
GK Energy IPO : पहले ही दिन जीके एनर्जी आईपीओ का रिटेल निवेशकों और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) का हिस्सा पूरी तरह भर चुका. वहीं, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 1 फीसदी सब्सक्राइब हुआ है. ग्रे मार्केट में भी जीके एनर्जी आईपीओ के शेयर प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं.
ग्रे मार्केट में भी जीके एनर्जी के शेयरों को लेकर जबरदस्त उत्साह है.जीके एनर्जी किसानों को सोलर पंप सिस्टम उपलब्ध कराती है. इसमें सर्वे, सप्लाई, इंस्टॉलेशन और मेंटेनेंस तक की पूरी सेवाएं शामिल हैं. ऐसे समय में जब सरकार कृषि क्षेत्र में सौर ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है, जीके एनर्जी का बिजनेस मॉडल किसानों और निवेशकों दोनों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.
जीके एनर्जी आईपीओ कब तक खुला है?
जीके एनर्जी आईपीओ 19 सितंबर यानी आज खुला है. निवेशक इस इश्यू में 23 सितंबर तक पैसा लगा सकते हैं. इसके बाद 24 सितंबर को अलॉटमेंट की प्रक्रिया होगी. शेयर 26 सितंबर को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हो सकते हैं. जीके एनर्जी ने आईपीओ के जरिए कुल 464 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है. इसमें से 400 करोड़ रुपये फ्रेश इश्यू के रूप में आएंगे जबकि शेष 42 लाख शेयर प्रमोटर्स द्वारा ऑफर फॉर सेल के तहत बेचे जाएंगे. जीके एनर्जी आईपीओ का प्राइस बैंड ₹145-₹153 प्रति शेयर है. आईपीओ के एक लॉट में 98 शेयर हैं. अपर प्राइस बैंड पर रिटेल निवेशक को इस आईपीओ में कम से कम लगभग ₹14,994 निवेश करने होंगे.
जीके एनर्जी आईपीओ जीएमपी
क्या आपको लगाना चाहिए जीके एनर्जी आईपीओ में पैसा?
मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रोकरेज हाउस एंजेल वन ने अपने ताज़ा नोट में निवेशकों को जीके एनर्जी आईपीओं में अप्लाई करने की सलाह दी है. उनका कहना है कि भारतीय सोलर पंप इंडस्ट्री आने वाले समय में बड़ी छलांग लगाएगी.
(Disclaimer: IPO में किया गया निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. यदि आप आईपीओ में पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)
New Delhi,New Delhi,Delhi
September 19, 2025, 15:15 IST





