व्यापार » Investment Tips: डेली 100 रुपए का इन्वेस्टमेंट …बना देगा झट से करोड़पति! बस इन बातों का रखें ध्यान

Investment Tips: डेली 100 रुपए का इन्वेस्टमेंट …बना देगा झट से करोड़पति! बस इन बातों का रखें ध्यान

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Money Making Tips: अगर आप एक द‍िन में 500 रुपए कमा रहे हैं तो. तो रोजाना 100 रुपये निवेश करना बड़ी बात नहीं है. अगर आप ऐसा करते हैं, तो आप एक महीने में 2400 रुपये बचा पाएंगे. मान लीजिए आप एक इंवेस्‍टमेंट प्‍लान…और पढ़ें

चंदौली : आज की तेज रफ्तार जिंदगी में हर कोई अमीर बनना चाहता है, ताकि जिंदगी सुकून से कटे. मगर अक्सर लोग जल्दी अमीर बनने के चक्कर में शॉर्टकट अपनाते हैं और इसका नतीजा यह होता है कि उनकी मेहनत की कमाई भी चली जाती है. अगर आप सच में आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं, तो इसके लिए धैर्य और निरंतरता के साथ निवेश करना होगा. अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको बड़ी रकम की जरूरत नहीं है. आप शुरुआत सिर्फ 100 रुपये प्रतिदिन से भी कर सकते हैं.

म्यूचुअल फंड के एक्सपर्ट अभिषेक सिंह ने बताया कि कि अगर कोई व्यक्ति प्रतिदिन सिर्फ 100 रुपए की एसआईपी(Systematic Investment Plan) करता है और यह पैसा उसे हर महीने के 24 वर्किंग डेज (क्योंकि शनिवार-रविवार को शेयर बाजार बंद रहता है) में निवेश किया जाता है, तो यह 2,400 रुपए मासिक निवेश होता है. अगर यह निवेश 15% वार्षिक रिटर्न के साथ लगातार 28 वर्षों तक किया जाए, तो यह रकम एक करोड़ एक लाख रुपये बन सकती है. यानी छोटी-छोटी बचत भी लंबे समय में बड़ी दौलत में बदल सकती है.

ऐसे करें SIP में इन्वेस्ट
अभिषेक सिंह ने बताया कि किसी भी अच्छे वित्तीय सलाहकार से संपर्क करके, म्यूचुअल फंड में निवेश की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है. इसके लिए आपको एक SIP फॉर्म भरना होता है, एक चेक, बैंक डिटेल्स और केवाईसी दस्तावेज देने होते हैं. इसके बाद आपके खाते से रोजाना ₹100 अपने आप कटता रहेगा, और आप बिना किसी अतिरिक्त मेहनत के निवेश करते रहेंगे.

खर्च से ज्यादा निवेश पर करें भरोसा
वहीं, अभिषेक सिंह ने युवाओं को खासतौर से यह आदत डालने की सलाह दी है, क्योंकि युवा अक्सर अपने पास आते ही पैसे को खर्च करने की सोचते हैं, जबकि सही तरीका यह है कि पहले निवेश किया जाए और फिर बाकी पैसे से खर्च चलाया जाए. यदि आपके पास पहले से निवेश होगा, तो किसी भी आपात स्थिति में आपको उधार लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इस तरह से अगर आप छोटी उम्र से ही रोजाना ₹100 की SIP शुरू करते हैं, तो आप न सिर्फ करोड़पति बन सकते हैं, बल्कि एक सुरक्षित और आत्मनिर्भर भविष्य की नींव भी रख सकते हैं. यही है समझदारी से अमीर बनने का असली तरीका.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

Investment Tips: डेली 100 रुपए का इन्वेस्टमेंट …बना देगा झट से करोड़पति!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी