Last Updated:
Putin PM Modi: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के वैश्विक मामलों में ‘उचित हस्तक्षेप’ की प्रशंसा की और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों में इसकी सक्रिय भूमिका को रेखांकित किया. उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के मौके प…और पढ़ें
व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा, “भारत को विश्व मंच पर उचित अधिकार प्राप्त है और वह अंतरराष्ट्रीय एजेंडे के सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान में सक्रिय रूप से भाग लेता है.” पुतिन ने कहा, “हम भारत के साथ अपने विशेष रणनीतिक साझेदारी संबंधों को महत्व देते हैं.”
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को ऐसे वक्त में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी, जब टैरिफ को लेकर भारत और अमेरिका के बीच बहस जारी है. बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच शुक्रवार को अलास्का में बैठक होने वाली है. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य रूस-यूक्रेन युद्ध की समाप्ति है. अगर यह बैठक अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहती है तो रूसी तेल के आयात की वजह से भारत पर अमेरिका द्वारा लगाए जाने वाले 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ से बचा जा सकता है. हालांकि, पुतिन-ट्रंप के बीच होने वाली इस बैठक में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की शामिल नहीं हो रहे हैं.
इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी. अपने संदेश में उन्होंने भविष्य में दोनों देशों के साथ मिलकर काम करने का भी जिक्र किया. भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक संबंध का जिक्र करते हुए मार्को रुबियो ने लिखा, “दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र और दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र के बीच ऐतिहासिक संबंध अत्यंत महत्वपूर्ण और दूरगामी हैं.”
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें
New Delhi,Delhi
August 15, 2025, 17:18 IST





