Live now
Last Updated:
Today Mausam LIVE News: दिल्ली-एनसीआर से लेकर पंजाब-हरियाणा और हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की वजह हाहाकार मचा हुआ है. सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश से पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया….और पढ़ें
मानसूनी बारिश से हाहाकार.
Monsoon Weather: मानसूनी आफत से देश के कई हिस्सों में हाहाकार मचा हुआ है. दिल्ली-एनसीआर में सोमवार शाम से लेकर रात भर मूसलाधार बारिश हुई है. मौसम विभाग मंगलवार को भारी को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है. सोमवार को देर शाम हुई मूसलाधार बारिश से कई इलाकों की सड़के जलमग्न हो गईं. मौसम विभाग ने दिल्ली में भी आज मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है. दिल्ली-एनसीआर में कई कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम दे दिया है. वहीं, दिल्ली यमुना नदी ने रौद्र रूप ले लिया है. हरियाणा में भारी बारिश की यमुना खतरे से ऊपर बह रही है, अब दिल्ली में भी बाढ़ आने की संभावना बढ़ गई है. एनसीआर से लेकर हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान के अलावा बारिश प्रभावित हिस्सों में स्कूलों में अगले आदेश तक छुट्टी दे दी गई है.
September 2, 2025 06:36 IST
IMD Rain LIVE: दिल्ली के लिए आज का दिन भारी, यमुना में आ सकता है बाढ़
IMD Rain LIVE: हरियाणा में मूसलाधार बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति बन गई है. हथिनीकुंड बैराज से भारी जलस्तर और पानी छोड़े जाने के कारण दिल्ली में यमुना नदी ऊफान पर है. केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण ने बताया कि मंगलवार को यमुना नदी पुराने रेलवे पुल (ओआरबी) पर 205.33 मीटर के खतरे के निशान को पार कर सकता है. ऐसा अनुमान है कि बैराज से पानी को दिल्ली पहुंचने में लगभग दो दिन लगते हैं, जिसका अर्थ है कि दिल्ली-एनसीआर में यमुना मंगलवार मध्य तक बाढ़ में डूब सकती है. केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी द्वारा जारी चेतावनी में कहा गया है कि डिस्चार्ज 3 लाख क्यूसेक से अधिक हो गया है. चेतावनी में कहा गया है, ‘चूंकि ओआरबी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर सकता है और 206.50 मीटर से अधिक होने की संभावना है… सभी सेक्टर अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखने और संवेदनशील बिंदुओं पर आवश्यक कार्रवाई करने की सलाह दी जाती है… नदी के तटबंधों के भीतर रहने वाले लोगों को चेतावनी दी जाए और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए.‘
September 2, 2025 06:21 IST
IMD Rain LIVE: दिल्ली में मूसलाधार बारिश से सब ठप
IMD Rain LIVE: मौसम विभाग (IMD) ने 2 सितंबर के लिए दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. सोमवार को पूरे दिन भारी बारिश के कारण लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ा. गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी यही स्थिति रही. दिल्ली-एनसीआर में सोमवार की बारिश ने ना केवल सड़क और मेट्रो को प्रभावित किया बल्कि एयर सर्विस भी काफी देर तक बाधित रही.
New Delhi,Delhi
September 02, 2025, 06:09 IST





