व्यापार » IFB Agro Industries शेयर ने 21 साल में दिया 7363% का रिटर्न

IFB Agro Industries शेयर ने 21 साल में दिया 7363% का रिटर्न

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

IFB Agro Industries ने 21 साल में निवेशकों को 7363 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न दिया है. तिमाही में रेवेन्यू बढ़ा, लेकिन मुनाफा दबाव में रहा. लॉन्ग टर्म ग्रोथ की संभावना मजबूत है.

काश लगा दिए होते इस शेयर में 1 लाख, आज 2 करोड़ से ज्यादा के होते मालिकआज यह शेयर गिरकर बंद हुआ है.
नई दिल्ली. शेयर बाजार में मुनाफा कमाने के लिए धैर्य और सही चयन बेहद जरूरी है. इसका सबसे बड़ा उदाहरण है IFB Agro Industries, जिसने लॉन्ग टर्म निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिए हैं. कभी पैनी स्टॉक के तौर पर ट्रेड होने वाला यह शेयर आज करोड़ों का रिटर्न दे चुका है. अक्टूबर 2002 में IFB Agro Industries का शेयर महज ₹3.90 पर ट्रेड हो रहा था. आज यह एनएसई पर करीब ₹816 के स्तर पर पहुंच चुका है.

यानी जिसने 21 साल पहले इसमें 1 लाख रुपए लगाए होते और निवेश बनाए रखा होता, उसकी वैल्यू आज लगभग ₹2.09 करोड़ तक पहुंच जाती. गुरुवार को यह शेयर एनएसई पर 2.53% गिरकर ₹821 पर ट्रेड कर रहा था. इसके बावजूद लंबे समय में इसने निवेशकों को 7,363% से ज्यादा का शानदार रिटर्न दिया है.

तिमाही नतीजे: रेवेन्यू बढ़ा, मुनाफा दबाव में

कंपनी ने Q1 FY 2025-26 में अपने कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में 34.5% की तिमाही दर तिमाही (QoQ) बढ़त दर्ज की है. सालाना आधार (YoY) पर भी रेवेन्यू में 11.3% की बढ़त देखने को मिली. हालांकि खर्चे बढ़ने की वजह से मुनाफे पर असर पड़ा. खर्चे तिमाही आधार पर 20.5% और सालाना आधार पर 5.6% बढ़ गए. इसके चलते कंपनी का नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 707% गिरा, लेकिन सालाना तुलना में 106% की मजबूती दिखी. कंपनी का ईपीएस (EPS) इस तिमाही में 18.3 रहा.

निवेशकों के लिए सबक

IFB Agro Industries का केस बताता है कि सही शेयर चुनकर लंबे समय तक धैर्य रखने से पैनी स्टॉक्स भी मल्टीबैगर साबित हो सकते हैं. हालांकि तिमाही दबाव और खर्चे के बढ़ने जैसी चुनौतियां बनी हुई हैं, फिर भी लॉन्ग टर्म ग्रोथ की संभावना मजबूत नजर आती है.

(Disclaimer: यहां बताए गया स्टॉक्स सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)

authorimg

Jai Thakur

जय ठाकुर 2018 से खबरों की दुनिया से जुड़े हुए हैं. 2022 से News18Hindi में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और बिजनेस टीम का हिस्सा हैं. बिजनेस, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़ी खबरों में रुचि है. इसके अलावा दे…और पढ़ें

जय ठाकुर 2018 से खबरों की दुनिया से जुड़े हुए हैं. 2022 से News18Hindi में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और बिजनेस टीम का हिस्सा हैं. बिजनेस, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़ी खबरों में रुचि है. इसके अलावा दे… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

काश लगा दिए होते इस शेयर में 1 लाख, आज 2 करोड़ से ज्यादा के होते मालिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी