मनोरंजन » How Much Money Deposited in Rajpal Yadav Bank Account: rajpal yadav support list: Sonu Sood financial help | Bollywood financial help full list | Salman Khan support | Mika Singh donation | Rao Inderjeet Singh help | Tej Pratap Yadav donation | Rajpal Yadav cheque bounce news | राजपाल यादव के खाते में अब तक कितनी रकम पहुंची, किसने किया सिर्फ वादा? देखें दानदाताओं की पूरी सूची

How Much Money Deposited in Rajpal Yadav Bank Account: rajpal yadav support list: Sonu Sood financial help | Bollywood financial help full list | Salman Khan support | Mika Singh donation | Rao Inderjeet Singh help | Tej Pratap Yadav donation | Rajpal Yadav cheque bounce news | राजपाल यादव के खाते में अब तक कितनी रकम पहुंची, किसने किया सिर्फ वादा? देखें दानदाताओं की पूरी सूची

Facebook
Twitter
WhatsApp

होमताजा खबरदेश

राजपाल यादव के खाते में अब तक कितनी रकम पहुंची? देखें दानदाताओं की पूरी सूची

Last Updated:

How Much Money Deposited in Rajpal Yadav Bank Account: चेक बाउंस मामले में जेल की सजा काट रहे राजपाल यादव की आर्थिक मदद के तौर पर अब तक कितनी रकम जमा हुई है? बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन राजपाल यादव के समर्थन में कौन-कौन लोग आए हैं? सोनू सूद, सलमान खान, अजय देवगन, मीका सिंह, राव इंद्रजीत सिंह और तेज प्रताप यादव जैसे बड़े सितारों और नेताओं ने कितनी रकम की आर्थिक मदद दी है? सोशल मीडिया पर दावों और हकीकत में क्या अंतर है? जानिए राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने क्या कहा और क्या इस रकम के जमा होने से राजपाल यादव तिहाड़ जेल से बाहर आ पाएंगे?

राजपाल यादव के खाते में अब तक कितनी रकम पहुंची? देखें दानदाताओं की पूरी सूचीZoom

राजपाल यादव को मदद करने वालों की पूरी लिस्ट देखें.

राजपाल यादव न्यूज. बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव के खाते में अब तक कितनी रकम जमा हो चुकी है? राजपाल यादव कब तक तिहाड़ जेल से बाहर आएंगे? वो कौन लोग हैं, जो राजपाल यादव के मुश्किल घड़ी में साथ दे रहे हैं? कौन-कौन नेता, अभिनेता और बिजनेसमैन हैं, जिन्होंने राजपाल यादव के मैनेजर से संपर्क किया है? बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव के जेल जाने की खबर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है. 5 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में फंसे राजपाल यादव की मदद के लिए बॉलीवुड से लेकर राजनीति जगत के कई बड़े नाम सामने आ रहे हैं.

इसके बावजूद अब तक जो मदद मिली है, उससे नहीं लगता कि राजपाल यादव जल्दी जेल से बाहर आ पाएंगे. 5 करोड़ की रकम का सूद जोड़कर अब 9 करोड़ रुपये हो गए हैं. बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद, सलमान खान, डेविड घवन, मीका सिंह, राव इंद्रजीत सिंह और तेज प्रताप यादव जैसे दिग्गजों ने करोड़ों और लाखों रुपये की वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया है. लेकिन अब तक यह रकम 2 करोड़ रुपये भी पूरे नहीं हुए हैं.

एकजुटता पर सवाल और उम्मीद

चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा 6 महीने की सजा सुनाए जाने के बाद राजपाल ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया था. इसके बाद से ही कई लोगों ने उनकी आर्थिक मदद की है और कई लोगों ने मदद की पेशकश की है. लेकिन असली हकीकत कुछ और है. अभी तक उनके खाते में 2 करोड़ रुपये भी जमा नहीं हुए हैं. अब यह आवाज भी उठ रही है कि केवल सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने से राजपाल की समस्या हल नहीं होगी.

राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने पुष्टि की है कि कई बड़े सितारों ने व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया है. अब तक घोषित और चर्चा में रही रकम की सूची इस प्रकार है-

नाम घोषित पेशा/पहचान सहायता राशि
राव इंद्रजीत सिंह म्यूजिक प्रोड्यूसर (Gem Tunes) ₹1,11,00,000 (1.11 करोड़)
मीका सिंह मशहूर गायक ₹11,00,000 (11 लाख)
तेज प्रताप यादव जनशक्ति जनता दल चीफ (बिहार) ₹11,00,000 (11 लाख)
नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड अभिनेता ₹10,00,000 (10 लाख)
केआरके (KRK) फिल्म क्रिटिक/एक्टर ₹10,00,000 (10 लाख)
अनूप जलोटा भजन सम्राट ₹5,00,000 (5 लाख)
सोनू सूद अभिनेता फिल्म में रोल और साइनिंग अमाउंट (रकम गुप्त)
गुरु रंधावा गायक अभिनेता अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए एडवांस पेमेंट (रकम गुप्त)
सलमान खान अभिनेता और सुपरस्टार गुप्त सहयोग (संपर्क किया गया)
अजय देवगन अभिनेता गुप्त सहयोग (संपर्क किया गया)
डेविड धवन निर्देशक वित्तीय सहायता का आश्वासन

सोशल मीडिया पर जहां मदद की बाढ़ आई हुई है, वहीं सूत्रों और रिपोर्ट्स के अनुसार एक कड़वा सच यह भी है कि अब तक जुटाई गई कुल राशि 2 करोड़ रुपये के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाई है. अभी तक यह रकम 1 करोड़ 58 लाख ही हुई है. हालांकि, सलमान खान, सोनू सूद, रंधावा, डेविन धवन का इसमें रकम नहीं जुड़ा है. राजपाल यादव पर कुल कर्ज का बोझ 9 करोड़ रुपये से अधिक है. मैनेजर गोल्डी के अनुसार, सलमान खान, अजय देवगन और डेविड धवन जैसे सितारों ने संपर्क जरूर किया है और वे कानूनी प्रक्रिया के तहत मदद करने की योजना बना रहे हैं.

About the Author

authorimg

रविशंकर सिंहचीफ रिपोर्टर

भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाले रविशंकर सिंह सहारा समय न्यूज चैनल, तहलका, पी-7 और लाइव इंडिया न्यूज चैनल के अलावा फर्स्टपोस्ट हिंदी डिजिटल साइट में भी काम कर चुके हैं. राजनीतिक खबरों के अलावा…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी