विदेश » Government Offers 6 Lakh on Childbirth| Taiwan Government Offers Money for childbirth | Taiwan Government offering Money for IVF

Government Offers 6 Lakh on Childbirth| Taiwan Government Offers Money for childbirth | Taiwan Government offering Money for IVF

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Government Offers 6 Lakh on Childbirth: आपको सिर्फ बच्चा पैदा करने के बारे में सोचना है, आगे का काम सरकार कर देगी. चाहे आईवीएफ ट्रीटमेंट लेना हो तो भी आपको इसके लिए सहकारी सहयोग मिलेगा.

बच्चे पैदा करो, 6 लाख रुपये ले जाओ... सरकार यहां दे रही है गजब का ऑफरबच्चे पैदा करने पर पैसे दे रही है ताइवान सरकार. (Credit- Canva)

शादी करना और बच्चों को जन्म देना किसी भी इंसान का अपना फैसला होता है. इसके लिए वो खुद ही अपनी तैयारी करता है. अब शादी का खर्च तो खुद करना होगा लेकिन ताइवान की सरकार आपके बच्चे के जन्म की जिम्मेदारी लेने को तैयार है. वहां रहने वाले नागरिकों को बच्चे को जन्म देने के लिए होने वाले महंगे प्रोसेस में भी सरकार मदद करेगी और उन्हें एकमुश्त लाखों की राशि देगी.

ताइवान में लगातार घटती जन्मदर को देखते हुए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. अब जो कपल संतान प्राप्ति के लिए इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन यानि IVF का सहारा लेंगे, उन्हें सरकार की ओर से करीब 6 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी. ये फैसला देश में गिरती जन्मदर को रोकने और परिवार बढ़ाने को प्रोत्साहित करने के मकसद से लिया गया है.

बच्चे पैदा करो, पैसे ले जाओ

अब तक सरकार IVF करवाने वाले दंपतियों को लगभग करीब 3 लाख रुपये की मदद देती थी, लेकिन अब यह राशि दोगुनी से भी ज्यादा कर दी गई है. इस प्रस्ताव को जल्द ही कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है, और इसके बाद इसे देशभर में लागू कर दिया जाएगा. नए प्रस्ताव के तहत IVF ट्रीटमेंट के दूसरे से छठे चरण के लिए भी उतनी ही राशि दी जाएगी, जितनी पहले चरण में मिलती है. आम तौर पर IVF प्रक्रिया में कई बार प्रयास करने पड़ते हैं और खर्च काफी अधिक होता है. ऐसे में लोग इससे पीछे हट जाते हैं. इसलिए यह योजना उन दंपतियों के लिए राहत लेकर आई है जो संतान चाहते हैं लेकिन लेकिन आर्थिक कारणों से रुक जाते हैं.

इन देशों में घट रही जन्म दर

ताइवान, जापान और दक्षिण कोरिया जैसे कई एशियाई देशों में जन्मदर तेजी से गिर रही है. युवा पीढ़ी शादी और बच्चे पैदा करने से दूर होती जा रही है, जिससे भविष्य में जनसंख्या घटने और काम करने वालों की संख्या कम होने का खतरा बढ़ रहा है. इसके अलावा वन चाइल्ड पॉलिसी के चलते चीन में भी काम करने वाले युवाओं की संख्या कम हो गई है जबकि रूस भी जनसंख्या की कमी की समस्या से जूझ रहा है.

चीन और रूस भी अपना चुके हैं ये नीति

जनवरी 2025 से चीन ने एक राष्ट्रीय बाल-देखभाल सब्सिडी शुरू की है, जिसके तहत हर तीन वर्ष से कम उम्र वाले बच्चे पर 3,600 युआन यानि 43,000 रूपये हर साल दिए जाएंगे. इसके अलावा बच्चे को जन्म देने पर भी अलग-अलग राज्यों में प्रोत्साहन राशि दी जाती है. रूस में भी जनसंख्या कम होने की वजह से सरकार लोगों को पहले बच्चे के जन्म पर 6,65,301 रुपये और दूसरे बच्चे के जन्म पर 8,70,009 रुपये का ऑफर दिया है. यहां तो स्कूली बच्चियों को भी प्रेग्नेंट होने पर पैसे दिए जा रहे हैं.

authorimg

Prateeti Pandey

News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा…और पढ़ें

News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा… और पढ़ें

homeworld

बच्चे पैदा करो, 6 लाख रुपये ले जाओ… सरकार यहां दे रही है गजब का ऑफर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी