Agency:एजेंसियां
Last Updated:
PM Modi News: पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘भारत में सेमीकंडक्टर से जुड़ी फैक्ट्रियां लगनी शुरू हो चुकी है. इस साल के अंत तक पहली Made In India चिप बाजार में आ जाएगी.
दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने किया बड़ा ऐलान. (Photo : PTI)नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक कार्यक्रम में बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि इस साल के अंत तक बाजार में पहली Made In India सेमीकंडक्टर चिप आ जाएगी. यह घोषणा भारत के उस व्यापक विजन का हिस्सा है जिसमें देश को न केवल सेमीकंडक्टर बल्कि अंतरिक्ष, 5G-6G और क्लीन एनर्जी जैसे क्षेत्रों में भी वैश्विक नेता बनाना शामिल है.
क्यों अहम है मेड इन इंडिया चिप
पीएम मोदी ने कहा कि पिछली सरकारें वोट बैंक की राजनीति में उलझीं और तकनीकी अवसरों को खोती रहीं. ‘2014 के बाद भारत ने निश्चय किया कि अब कोई भी बस मिस नहीं होगी, बल्कि हम खुद गाड़ी ड्राइव करेंगे.’ सेमीकंडक्टर उसका सबसे बड़ा उदाहरण है.
भारत में 50-60 साल पहले चिप निर्माण शुरू हो सकता था, लेकिन तब उसे नजरअंदाज किया गया. अब मोदी सरकार ने सेमीकंडक्टर उत्पादन के लिए 65,000 करोड़ रुपये का कोष बनाया, जिसमें से 62,900 करोड़ रुपये पहले ही आवंटित हो चुके हैं.
इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी सचिव एस कृष्णन ने बताया कि अब केवल छोटी परियोजनाओं के लिए कुछ राशि बची है. 76,000 करोड़ रुपये के भारत सेमीकंडक्टर मिशन में चिप प्रोडक्शन के साथ मोहाली में लैब मॉडर्नाइजेशन और डिजाइन इनोवेशन भी शामिल है.
Guided by the mantra of Reform, Perform, Transform, India today is in a position to help lift the world out of slow growth. pic.twitter.com/PDJgrZVxJq





