Last Updated:
US VS Venezuela: वेनेजुएला के F-16 जेट्स ने अमेरिकी युद्धपोत के ऊपर उड़ान भरी. अमेरिका ने इसे भड़काऊ कदम बताया और चेतावनी दी. इससे पहले ड्रग्स से जुड़ी एक नाव पर अमेरिकी हमले में 11 लोग मारे गए थे. ट्रंप ने कहा…और पढ़ें
वेनेजुएला ने अमेरिकी जहाज के पास भेजे फाइटर जेट.पेंटागन ने बयान जारी कर कहा, ‘आज मादुरो शासन के दो सैन्य विमान अमेरिकी नौसैनिक जहाज के पास से गुजरे. यह कदम बेहद खतरनाक और भड़काऊ है.’ अमेरिका ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि वेनेजुएला की सरकार किसी भी तरह से उसके ड्रग्स विरोधी और आतंकवाद-रोधी अभियान में दखल न दे. बयान में यहां तक कहा गया कि ‘मादुरो शासन वास्तव में एक नशा-तस्करी कार्टेल की तरह काम कर रहा है.’ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इसे लेकर सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों की सप्लाई रोकने के लिए अमेरिकी सेना अब और भी आक्रामक रवैया अपनाएगी. ट्रंप ने चेतावनी दी- ‘अमेरिका के लोगों को जहर देना अब बंद होगा. यह जंग जारी रहेगी.’
11 लोगों की मौत से बढ़ा विवाद
क्या कह रहा है अमेरिका?
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने इस हमले का बचाव किया और कहा कि यह कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि ड्रग्स अमेरिका के लोगों को जहर दे रहे हैं. हम इसे रोकने के लिए हर कदम उठाएंगे. वहीं, अमेरिकी विपक्ष ने इसे ट्रंप का ‘गैरकानूनी कदम’ करार दिया. डेमोक्रेट सांसद इल्हान उमर ने बयान जारी कर कहा- ‘कांग्रेस ने न तो वेनेज़ुएला पर और न ही TDA पर युद्ध की अनुमति दी है. सिर्फ किसी संगठन को आतंकवादी घोषित कर देना राष्ट्रपति को युद्ध छेड़ने का अधिकार नहीं देता.’

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने…और पढ़ें
योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने… और पढ़ें
September 05, 2025, 11:41 IST





