खेल » EXCLUSIVE: शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर की शादी को लेकर क्या है प्लान, बहन श्रद्धा के साथ कैसी है बॉन्डिंग?

EXCLUSIVE: शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर की शादी को लेकर क्या है प्लान, बहन श्रद्धा के साथ कैसी है बॉन्डिंग?

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Exclusive interview with Siddhanth Kapoor: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर के दोनों बच्चों (सिद्धांत कपूर और श्रद्धा कपूर) ने फिल्मों में अपना करियर बनाया. सिद्धांत और श्रद्धा दोनों ही अपने पिता की तरह कड़…और पढ़ें

EXCLUSIVE: शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर की शादी को लेकर क्या है प्लान?श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर के साथ खास बातचीत.
नई दिल्ली. शक्ति कपूर की तरह ही उनके दोनों बच्चों सिद्धांत कपूर और श्रद्धा कपूर ने एक्टिंग को अपना करियर बनाया और आज दोनों इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुके हैं. हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई वेब सीरीज ‘मंडला मर्डर्स’ काफी पसंद की जा रही है, जिसमें सिद्धांत अहम भूमिका में हैं. इस सीरीज में उनके किरदार की काफी सराहना भी हो रही है.

सवाल: ‘मंडला मर्डर्स’ की खूब तारीफ हो रही है, तो आपकी टीम कैसे इस पल को सेलिब्रेट कर रही है?
सिद्धांत कपूर: ‘मंडला मर्डर्स’ सेलिब्रेशन नॉर्मल ही थे. मैं काम के लिए ट्रेवल कर रहा था तो हां सेलिब्रेशन्स तो नॉर्मली होती ही रहती हैं लाइफ में, क्योंकि लाइफ एक सेलिब्रेशन ही है.

सवाल: ‘मंडला मर्डर्स’ पर श्रद्धा कपूर या फैमिली का क्या रिएक्शन था?
सिद्धांत कपूर: मेरी फैमिली के विचार सही थे. मेरी मम्मी नहीं देख पाई क्योंकि उन्हें हॉरर और थ्रिलर ज्यादा पसंद नहीं, इसलिए वो मेरे थोड़े-थोड़े सीन्स देखे बस. बाकी फैमिली के सभी मेंबर्स को ये ठीक लगा.

सवाल: घर में जब दो बच्चे होते हैं तो उनकी तुलना भी होती है… तो क्या आप भी इस कंपैरिजन से गुजरें हैं?
सिद्धांत कपूर: नहीं-नहीं हमारे यहां कुछ भी ऊपर-नीचे नहीं होता. सब ठीक होता है. हम लोग सभी एक-दूसरे के बारे में सोचते हैं.

सवाल: आप 41 साल के हो चुके हैं… एक बार शादी की खबरों की वजह से चर्चा में भी रहे, तो अब बताइए क्या अपडेट है?
सिद्धांत कपूर: शादी के लिए मैंने सोचा था, लेकिन अभी पता नहीं.. क्या प्लान है.. लेकिन अभी मैं बिलकुल भी सियोर नहीं हूं. देखिए क्या होता है (हंसते हुए).

सवाल: पापा शक्ति कपूर ने कितना आपको करियर में हेल्प किया है या क्या योगदान है?
सिद्धांत कपूर: पापा तो हमेशा हेल्प करते रहते हैं.. घर पर चलता ही रहता है. बचपन से लेकर अब तक मैं काफी सारी शूटिंग में गया हूं पापा के तो वहां पर भी बहुत कुछ सीखने का मौका मिलता रहा.

authorimg

Pratik Shekhar

Pratik Shekhar is leading the entertainment section in News18 Hindi. He has been working in digital media for the last 12 years. After studying from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Co…और पढ़ें

Pratik Shekhar is leading the entertainment section in News18 Hindi. He has been working in digital media for the last 12 years. After studying from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Co… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

EXCLUSIVE: शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर की शादी को लेकर क्या है प्लान?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी