खेल » EXCLUSIVE: ‘विलेन’ बन बनाई पहचान, आज हैं बड़े बॉलीवुड स्टार, कभी घर-घर जाकर करवाते थे सत्यनारायण भगवान की पूजा

EXCLUSIVE: ‘विलेन’ बन बनाई पहचान, आज हैं बड़े बॉलीवुड स्टार, कभी घर-घर जाकर करवाते थे सत्यनारायण भगवान की पूजा

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Exclusive Interview With Umesh Shukla: ‘ओएमजी’ जैसी सुपरहिट फिल्म का निर्देशन करने वाले निर्देशक उमेश शुक्ला आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक अभिनेता के तौर पर की थी, लेकिन वह निर्देशक बनना चाहते थे और आज वह बॉलीवुड के एक मशहूर निर्देशक के तौर पर जाने जाते हैं.

EXCLUSIVE: कभी करवाते थे सत्यनारायण भगवान की पूजा, आज हैं बड़े बॉलीवुड स्टारउमेश शुक्ला की 2 फिल्में ‘हीर एक्सप्रेस’ और ‘एक चतुर नार’ 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुईं.
नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार उमेश शुक्ला एक अभिनेता के साथ-साथ एक निर्देशक के रूप में जाने जाते हैं. एक डायरेक्टर के रूप में लोग उन्हें फिल्म ‘ओह माय गॉड (ओएमजी)’ के लिए जानते हैं. एक अभिनेता के रूप में, उन्हें मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म ‘यार गद्दार’ में विलेन की भूमिका के लिए जाना जाता है.

मिथुन के साथ काम करने के बाद उन्हें कई और फिल्मों में भी एक अभिनेता के रूप में देखा गया, लेकिन उन्हें शुरू से ही एक निर्देशक के रूप में अपना करियर बनाना था और दिन आया साल 2009 में, जब उन्हें उनकी पहली फिल्म ‘ढूंढते रह जाओगे’ डायेरक्ट करने का मौका मिला. इसके बाद ही उनके हाथ दूसरी फिल्म ‘ओएमजी’ लगी, जिसके बाद तो वह एक निर्देशक के रूप में बॉलीवुड में छा गए.

अब हाल ही में उनकी 2 और नई फिल्में रिलीज हुई हैं, पहली ‘हीर एक्सप्रेस’ और दूसरी ‘एक चतुर नार’. उनकी ये दोनों की फिल्में 12 सितंबर को सिनमाघरों में रिलीज हुई. वहीं, News18 से खास बातचीत में उन्होंने बताया कि वह एक ब्राह्मण परिवार से आते हैं और फिल्मों में आने से पहले वह घर-घर जाकर करवाते थे सत्यनारायण भगवान और माता लक्ष्मी की पूजा कराया करते थे.

उनका कहना है कहानी सुनाना तो उन्हें उनके परिवार से ही मिला और यही वजह थी कि वह एक निर्देशक के रूप में अपना करियर बनाना चाहते थे. उन्होंने कहा, ‘मेरे फादर और ग्रैंड फादर का यही काम था, वे पूजा कराया करते थे. हम लोग ब्राह्मण परिवार से आते हैं और हमारा ये काम ही था. जब मैं ग्रेजुएट हुआ, तब तक मैं धोती-कुर्ता पहनकर लोगों के घर में पूजा करता था और फिर जीन्स पहनकर कॉलेज जाता था. यही काम था हमारा.’

उमेश आगे कहते हैं, ‘कॉलेज में जब पढ़ रहा था तो साथ में इंटरकॉलेज कॉम्पीटिशन प्ले की जो हाती थी, वही करते करते प्ले का कीड़ा घुस गया और वैसे देखा जाए तो सत्यनायारण जी की कथा में भी आप कहानी सुनाते हो. वही चीज हमने फिल्मों में शुरू किया.’

authorimg

Pratik Shekhar

Pratik Shekhar is leading the entertainment section in News18 Hindi. He has been working in digital media for the last 12 years. After studying from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Co…और पढ़ें

Pratik Shekhar is leading the entertainment section in News18 Hindi. He has been working in digital media for the last 12 years. After studying from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Co… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

EXCLUSIVE: कभी करवाते थे सत्यनारायण भगवान की पूजा, आज हैं बड़े बॉलीवुड स्टार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी