खेल » EXCLUSIVE: लाइमलाइट और ट्रोलिंग दोनों को किस तरह बैलेंस करती हैं उर्वशी रौतेला?

EXCLUSIVE: लाइमलाइट और ट्रोलिंग दोनों को किस तरह बैलेंस करती हैं उर्वशी रौतेला?

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Exclusive Interview With Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला ‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2025’ को लगातार तीसरी बार जज करने वाली एकमात्र अभिनेत्री बन गई हैं. अब तक किसी भी भारतीय सेलिब्रिटी ने ऐसी उपलब्धि हासिल नहीं की है.

EXCLUSIVE: लाइमलाइट और ट्रोलिंग दोनों को किस तरह बैलेंस करती हैं उर्वशी रौतेलाNews18 Hindi के साथ उर्वशी रौतेला की खास बातचीत.
नई दिल्ली. उर्वशी रौतेला भले ही इन दिनों ज्यादा पर्दे पर नजर नहीं आईं, लेकिन वह हमेशा किसी ने किसी चीज को लेकर चर्चाओं में बनी रहीं. इसी बीच वह ‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2025’ को जज करती नजर आईं और ऐसा उन्होंने तीसरी बार किया. इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. इस इवेंट को लगातार तीसरी बार जज करने वाली वह एकमात्र अभिनेत्री बन गई हैं. अब तक किसी भी भारतीय सेलिब्रिटी ने ऐसी उपलब्धि हासिल नहीं की है. इसी बीच उन्होंने News18 Hindi के साथ खास बातचीत भी की.

सवाल: आपने ‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2025’ को लगातार तीसरी बार जज बनकर इतिहास रच दिया है… ऐसा करने वालीं आप पहली अभिनेत्री बन चुकी हैं.. इस पर क्या कहना चाहेंगी?
जवाब: मैं दिल्ली-वापस आकर बेहद गर्व और कृतज्ञता का अनुभव कर रही हूं. मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 में लगातार तीसरी बार जज बनने का यह सफर मेरे लिए ‘India’s journey of beauty, power, and pride’ की कहानी बन गया है. इस मंच पर खड़े होकर सिर्फ प्रतियोगियों को नहीं, बल्कि भारत के भविष्य को देख पाना मेरे लिए बेहद प्रेरणादायक है.

सवाल: आप पर्दे से ज्यादा इवेंट में नजर आ रही हैं? आखिरी बार आपको ‘जाट’ में स्पेशल अपीयरियंस में देखा गया था. फुल फ्लैश में कब नजर आएंगी?
जवाब: जी,मैंने हाल ही में ‘Jaat’ फिल्म में स्पेशल अपीयरियंस की थी. उसके बाद मैंने ‘Ghuspaithiya’ (जो ‘Thiruttu Payale 2’ का हिंदी रीमेक है) में भी लीड भूमिका निभाई थी. अब में तेलुगू फिल्म ‘Black Rose’ में भी लीड रोल निभाती नजर आऊंगी.

सवाल: लाइमलाइट और ट्रोलिंग, दोनों को बैलेंस कैसे करती हैं?
जवाब: मैं आलोचनाएं और ट्रोलिंग को व्यक्तिगत रूप से कभी नहीं लेती. चुनौतियां जब समय पर मिलें तो वो आपको सख्त, समझदार और आत्मविश्वासी बनाती हैं. मैं हमेशा अपने काम और इरादों से अपना जवाब देती हूं.
सवाल: कौन-सी एक आदत या क्वालिटी है, जिसने आपको हमेशा आगे बढ़ने में मदद की?
जवाब: सफलता सिर्फ सम्मान या पुरस्कार से नहीं, बल्कि लचीलापन, आत्म–चेतना और अपनी खुद की सच्चाई से जुड़े रहने की हिम्मत से परिभाषित होती है. हर चुनौती, हर आलोचना आपके व्यक्तित्व का हिस्सा बन सकती है.

सवाल: अगर आप एक्ट्रेस न होतीं तो किस प्रोफेशन में खुद को देखतीं?
जवाब: मैंने हमेशा से ग्लैमर, पेजेंट्री व मॉडलिंग को केंद्र में रखा है. जैसे मैंने ‘Ishaqzaade’ जैसी फिल्म छोड़ दी थी ताकि मैं मिस यूनिवर्स की तैयारी पर पूरी तरह ध्यान दे सकूं. तो अगर मैं एक्ट्रेस नहीं बनती तो जाहिर सी बात है मैं एक मॉडल व पेजेंट्री के रूप में अपने करियर को चुनती.

सवाल: आपकी जिंदगी में किसने आपको सबसे ज्यादा प्रेरित किया है?
जवाब: मेरी अपनी यात्रा, मेरी सफलताएं और परेशानियां… हर चीज ने मुझे प्रेरित किया है और मैं हमेशा कहती हूं- “True strength is the grace to rise and heart to uplift others.”. सच कहूं तो मेरी खुद की जर्नी, आत्मविश्लेषण और मकसद ने ही मुझे आगे बढ़ने में मदद की है.

authorimg

Pratik Shekhar

Pratik Shekhar is leading the entertainment section in News18 Hindi. He has been working in digital media for the last 12 years. After studying from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Co…और पढ़ें

Pratik Shekhar is leading the entertainment section in News18 Hindi. He has been working in digital media for the last 12 years. After studying from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Co… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

EXCLUSIVE: लाइमलाइट और ट्रोलिंग दोनों को किस तरह बैलेंस करती हैं उर्वशी रौतेला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी