Last Updated:
नेटवर्क18 के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि सिंगापुर के प्रधानमंत्री के साथ सीफूड एक्सपोर्ट बढ़ाने पर चर्चा हुई, भारत नए बाजारों में विस्तार करेगा और एक्सपोर्ट्स में वृद्ध…और पढ़ें
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल.पीयूष गोयल ने कहा, यह सुनते ही मैंने अपने हाई कमिश्नर से कहा कि सीफूड इम्पोर्टर्स का एक ग्रुप तैयार करें और मैं बहुत जल्द सिंगापुर का एक डेलीगेशन लेकर जाऊंगा. इसी तरह लैटिन अमेरिका में भी हमारे एक्सपोर्टर्स के लिए बहुत बड़ी संभावनाएं हैं. यानी आसमान ही सीमा है. यह हमें विस्तार में मदद करेगा और जैसा कि मैंने पहले कहा, इस साल हमारे एक्सपोर्ट्स पिछले साल से ज्यादा होंगे.
वाणिज्य मंत्री ने बताया कि भारत की एक्सपोर्ट स्ट्रैटेजी सिर्फ सिंगापुर तक सीमित नहीं है. जैसे ही नवरात्रि खत्म होगी भारत का फ्री ट्रेड एग्रीमेंट होना शुरू होगा. ब्रिटेन के साथ समझौता हो चुका है. ओमान के साथ ऐलान होने वाला है. चिली, पेरू और यूरेशिया के साथ बातचीत 4, 5 या 6 अक्टूबर तक फाइनल हो जाएगी. मैं कतर में भी इसी सिलसिले में जा रहा हूं, ताकि वहां के साथ भी टर्म ऑफ रिफरेंस तय हो सके.
भारत दुनिया के टॉप सीफूड एक्सपोर्टर्स में गिना जाता है. मरीन प्रोडक्ट एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुताबिक, 2024-25 में भारत ने लगभग 17 लाख टन सीफूड एक्सपोर्ट किया, जिसकी वैल्यू 8 अरब डॉलर से अधिक रही. इसमें झींगे, मछली और अन्य मरीन प्रॉडक्ट्स सबसे ज्यादा शामिल हैं. अमेरिका और चीन जैसे देशों के बाद अब सिंगापुर जैसे एशियाई हब के जरिए भारत नए उपभोक्ता बाज़ार में प्रवेश करेगा. भारत के तटीय इलाकों आंध्र प्रदेश, ओडिशा, केरल, गुजरात और पश्चिम बंगाल में लाखों परिवार मछली पालन और मछली पकड़ने से जुड़े हैं. एक्सपोर्ट में बढ़ोतरी का मतलब है कि इन राज्यों के मछुआरों और किसानों की आय में सीधा इजाफा होगा. अनुमान के अनुसार, हर 1% एक्सपोर्ट ग्रोथ से लगभग 50 हजार नौकरियां जुड़ जाती हैं.
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group… और पढ़ें
Delhi,Delhi,Delhi
September 04, 2025, 20:53 IST





