खेल » Emmy Awards 2025: कब हुई थी एमी अवॉर्ड्स की शुरुआत, क्या है इतिहास? विनर्स की लिस्ट आने से पहले जानें सबकुछ

Emmy Awards 2025: कब हुई थी एमी अवॉर्ड्स की शुरुआत, क्या है इतिहास? विनर्स की लिस्ट आने से पहले जानें सबकुछ

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Emmy Awards 2025: 77वें Emmy Awards का 14 सितंबर को लॉस एंजिल्स के Peacock Theater में आगाज हो चुका है. जानिए इस अवॉर्ड सेरेमनी का इतिहास क्या है और इसकी शुरुआत कब हुई थी.

कब हुई थी एमी अवॉर्ड्स की शुरुआत, क्या है इसका पूरा इतिहास? जानिए सबकुछ15 सितंबर को आएगी विनर्स की पूरी लिस्ट.
नई दिल्ली. 77वें एमी अवार्ड्स का आगाज 14 सितंबर को लॉस एंजिल्स में आगाज हो चुका है. इस बार 25 अवॉर्ड्स बांटे जाएंगे. भारत में इसका टेलिकास्ट 15 सितंबर को सुबह साढ़े 6 बजे से होगा और विनर्स की पूरी लिस्ट भी सोमवार को ही आएगी. चलिए आपको बताते हैं कि एमी अवॉर्ड्स का इतिहास क्या है और यह कैसे यह लोकल से ग्लोबल इवेंट बन गया.

एमी अवॉर्ड्स की शुरुआत साल 1949 में लॉस एंजिल्स में एक स्थानीय इवेंट के रूप में हुई थी, जिसे एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज (ATAS) ने टेलीविजन इंडस्ट्री को बढ़ावा देने और स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान देने के उद्देश्य से शुरू किया था. जानकारी के मुताबिक, पहला एमी अवॉर्ड समारोह 25 जनवरी 1949 को हॉलीवुड एथलेटिक क्लब में आयोजित हुआ था, जिसमें पहला एमी अवॉर्ड शर्ली डिंसडेल (Shirley Dinsdale) को मोस्ट आउटस्टैंडिंग टेलीविजन पर्सनैलिटी कैटेगरी में दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी