भारत » Dharmasthala Mass Grave News: धर्मस्थल पर मेरी बेटी के साथ… महिला के नए दावे से पलट जाएगा पूरा केस, क्या है काला सच?

Dharmasthala Mass Grave News: धर्मस्थल पर मेरी बेटी के साथ… महिला के नए दावे से पलट जाएगा पूरा केस, क्या है काला सच?

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Dharmasthala Mass Grave New Update: सुजाता भट्ट नाम की महिला का दावा है कि कुछ लोगों ने उसे कहानी गढ़ने के लिए मजबूर किया. उसने मनगंढ़त कहानी बनाने के लिए दबाव देने वाले लोगों के नाम का भी खुलासा किया है. हालां…और पढ़ें

Dharmasthala News: धर्मस्थल पर मेरी बेटी... महिला के नए दावे से पलट जाएगा केसधर्मस्थल पर मेरी बेटी…. महिला के दावे से पलटा पूरा केस.
Dharmasthala Mass Grave: कर्नाटक के नेत्रावती नदी के किनारे स्थित धर्मस्थल की काफी चर्चा हो रही है. इस जगह से जो खबरें आ रही हैं, उसमें काले सच दफन हैं. एक शख्स के दावे से कि उसने यहां पर सैकड़ों लोगों को दफन किया है. दावे में कहा गया कि कई महिलाओं, लड़कियों के ऐसे शव उसने दफन किए, जिसपर यौन उत्पीड़न के निशान थे. इस सामूहिक कब्र को लेकर एक महिला के दावा ने सबको हिलाकर रख दिया था. उसने कहा कि 2003 में उसकी लड़की का यौन उत्पीड़न करके यहीं पर दफनाया गया था.

दरअसल, एक महिला ने दावा किया था कि उसकी बेटी 2003 में लापता हो गई थी. उसने दावा किया कि बालात्कार के बाद उसे धर्मस्थल में दफनाया गया था. महिला के इस आरोप के बाद से धर्मस्थल में सामूहिक दफनाने, यौन उत्पीड़न और महिलाओं के लापता होने के आरोपों को लेकर विवाद बढ़ गया था. हालांकि, उसी महिला के शुक्रवार को दिए गए बयान ने सबकुछ बदल कर रख दिया. दरअसल, महिला ने कहा कि उसकी कहानी मनगढ़ंत है.

सारी कहानी मनगढ़ंत

एक यूट्यूब चैनल से बात करते हुए सुजाता भट नाम की महिला ने बताया धर्मस्थल मामले में उसके पूर्व के सभी दावे गलत हैं. उसने कहा कि इस मामले के दो प्रमुख एक्टिविस्ट गिरीश मत्तनवर और टी जयंती ने उसे ऐसा दावा करने के लिए उकसाया था. कुछ दिन पहले सुजाता ने दावा किया था कि उसकी बेटी अनन्या 2003 में धर्मस्थल से गायब हो गई थी. अब सुजाता यूट्यूब पर बात करते हुए कह रही है कि, ‘यह सच नहीं है. अनन्या भट नाम की मेरी कोई बेटी थी ही नहीं.’ सुजाता ने आगे कहा कि अनन्या को लेकर जितने भी सबूत या तस्वीरें चलाई गई थीं, सब के सब मनगढ़ंत थी. सारी कहानी मनगढ़ंत थीं. उसने कहा, ‘यह सब फर्जी था. पूरी तरह से फर्जी.’

जमीन के लिए केस

यूट्यूब पर जब सवाल में उनसे पूछा गया कि उन्होंने ऐसा दावा क्यों किया था? तो उन्होंने कहा कि संपत्ति का जो मुद्दा उठाया जा रहा है, वह उनके दादा की जमीन का एक टुकड़ा है, जिसे कथित तौर पर धर्मस्थल मंदिर के अधिकारियों ने हड़प लिया था. कुछ लोगों ने मुझे ऐसा कहने के लिए कहा था. मुझे संपत्ति के मुद्दे के कारण ऐसा करने के लिए कहा गया था. यहीं एकमात्र कारण है.’

दो लोगों ने दबाव बनाया 

सुजाता ने दावा किया कि मत्तन्नावर और जयंती ने उसे यह मनगढ़ंत कहानी बताने के लिए मजबूर किया. हालांकि, सुजाता ने इस बात से इनकार किया कि पैसे कभी किसी से इसके लिए पैसे लिए थे. उसने बताया, ‘मुझसे किसी ने पैसे नहीं मांगे. मैंने भी कभी किसी से पैसे नहीं मांगे. मेरा सवाल बस यही था कि मेरे दादाजी की संपत्ति मेरे हस्ताक्षर के बिना कैसे दे दी गई. मैंने बस यही पूछा था.’

सुजाता का आरोप क्या था?

अपनी शिकायत में सुजाता ने दावा किया था कि उनकी बेटी अनन्या उस समय 18 साल की मेडिकल छात्रा थी. मई 2003 में धर्मस्थल की यात्रा के दौरान गायब हो गई थी. उनके बयान के अनुसार, अनन्या के दोस्त खरीदारी करने गए थे और वह मंदिरों के पास ही रुकी थी, लेकिन जब वे लौटे तो वह गायब हो चुकी थी.

authorimg

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

Dharmasthala News: धर्मस्थल पर मेरी बेटी… महिला के नए दावे से पलट जाएगा केस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी