दिल्ली पुलिस ने बताया है कि रोहिणी, बवाना और माजरी-कराला सहित कई स्थानों पर छापेमारी की, जिससे बड़ी मात्रा में नकली उत्पाद, पैकेजिंग सामग्री और मशीनरी जब्त की गई है. पुलिस ने बताया है कि ये गिरोह जिन कंपनियों का सामान बना रहे थे उनकी तरफ से शिकायत मिली थी. इस सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पहली छापेमारी 6 अगस्त को दो स्थानों पर की गई. इसमें रोहिणी के विजय विहार फेज-1 और कश्मीरी गेट के पास केला घाट मार्ग शामिल थे.
क्या-क्या नकली सामान मिला?
कौन-कौन आरोपी हुए अरेस्ट?
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओनम जैन (28), मुख्य आपूर्तिकर्ता और गाजियाबाद निवासी सुरेंद्र बंसल, समयपुर बादली से बीकॉम ग्रेजुएट शिवा, जो बवाना में एक फैक्ट्री चलाता था. मनोज कुमार गुप्ता (42), जयपुर से नकली सामान खरीदने वाला, दीपक उर्फ दीपु (38) रोहिणी से नकली ENO और Gold Flake सिगरेट का सप्लाइयर और मनीष जैन (45) कैलाश नगर से बीकॉम ग्रेजुएट जो कथित तौर पर नकली सिगरेट खरीदता था उसकी पहचान हुई है.
कितना-कितना नकली सामान बरामद हुआ?
जब्त किए गए नकली सामान में 1.07 लाख से अधिक ENO स्टिकर, 360 खाली कार्डबोर्ड बॉक्स, 1,456 पैकेट और दो भरने वाली मशीनें, 4,552 टूथपेस्ट ट्यूब, 2,200 बोतल कैप्स, 120 मास्टर पैकिंग बॉक्स और 2,550 नकली Gold Flake सिगरेट के कार्टन शामिल हैं. पूछताछ के दौरान, जैन ने साल 2022 से इस गिरोह में शामिल होने की बात कबूल की है.





