भारत » Delhi NCR Rain| Delhi Rain Video| Delhi NCR Rain Video| Delhi NCR Heavy Rain| Delhi NCR Today Rain दिल्ली-NCR में छाया अंधेरा, मूसलाधार बारिश का तांडव सड़कों पर बह रहीं नदियां

Delhi NCR Rain| Delhi Rain Video| Delhi NCR Rain Video| Delhi NCR Heavy Rain| Delhi NCR Today Rain दिल्ली-NCR में छाया अंधेरा, मूसलाधार बारिश का तांडव सड़कों पर बह रहीं नदियां

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है. कई इलाकों में सड़कें पानी से घुटने तक लबालब भरी हुई हैं. चाणक्यापुरी से लेकर वसंत विहार होते हुए आईजीआई एयरपोर्ट वाले रास्ते में भारी जलभर…और पढ़ें

दिल्ली-NCR में छाया अंधेरा, मूसलाधार बारिश का तांडव, सड़कों पर बह रहीं नदियांदिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से बारिश हो रही है.

Today Weather News: दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चपेट में लगातार बारिश हो रही बारिश की वजह से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है. भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभग ने दिल्ली में अलर्ट जारी किया है. अगले तीन दिनों तक बारिश रुक-रुक कर बारिश जारी रहने की संभावना है. वहीं, 15 अगस्त या स्वतंत्रता दिवस का महोत्सव भी काफी करीब है. एक तरफ बारिश और दूसरी और उत्सव की तैयारियों के बीच दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक रूट डाइवर्टेड रहेगा, तो आप जब घर से दफ्तर के लिए निकल रहे हों तो एडवाइजरी पढ़कर ही निकलें.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में आज से तीन दिन यानी कि 17 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी को देखते हुए अलर्ट जारी किया है. दिल्ली ट्रैफिक विभाग ने एनसीआर में आने जाने वाले लोगों को लिए ट्रैफिक का एडवाइजरी जारी किया है. दिल्ली-नोएडा और गाजियाबाद को जोड़ने वाले नेशनल हाइवे-9 पर जाम लग सकती है. वहीं, नोएडा के सेक्टर 62 में बारिश की वजह से जाम लग सकती है. बारिश से जलभराव की उत्पन्न स्थिति को देखते हुए कालिंदीकुंज, आईटीओ, मिंटो ब्रिज क्षेत्र में ट्रैफिक बाधित रहने की संभावना है. वहीं, गुरुग्राम जाने वाली दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे पर भारी ट्रैफिक रहने की संभावना है.

यूपी में अगले तीन घंटों में ठनका और आंधी-तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था. अब स्थानीय मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में के कई शहरों के लिए अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मोबाइल अलर्ट में कहा गया है, ‘अगले 3 घंटों में अलीगढ़, बागपत, जी.बी.नगर, गाजियाबाद, मथुरा में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के साथ आंधी/बिजली गिरने की संभावना है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी