भारत » ‘DC-SDM सोए हुए हैं ‘, बारिश से ऊना की फ्रेंड्स कॉलोनी के घरों में घुसा पानी, गुस्साए लोगों ने चंडीगढ़-धर्मशाला NH किया जाम, पुलिस से झड़प

‘DC-SDM सोए हुए हैं ‘, बारिश से ऊना की फ्रेंड्स कॉलोनी के घरों में घुसा पानी, गुस्साए लोगों ने चंडीगढ़-धर्मशाला NH किया जाम, पुलिस से झड़प

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

‘DC-SDM सोए हुए हैं ‘, बारिश से कॉलोनी के घरों में घुसा पानी तो हाईवे किया जामऊना जिले में गुरुवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश से जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया.
ऊना. हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में गुरुवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश से जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया. वहीं जिला मुख्यालय के वार्ड एक की फ्रेंड्स कालोनी में फिर से बरसाती पानी ने लोगो के घरों में घुसकर खासा नुकसान किया. इस पर लोग भड़क गए. अक्सर बारिश में जलभराव की समस्या से परेशान और गुस्साए लोगों ने चंडीगढ़-धर्मशाला हाइवे के बीचोबीच ट्रैक्टर ट्राली खड़ी कर और रस्सा बांध हाइवे पर जाम लगा दिया.

पुलिस से हुई हल्की झड़प

मामले की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और जाम खुलवाने की काफी कोशिश भी की, लेकिन गुस्साए लोग मानने को तैयार नही थे और इसके बाद प्रशासन ने हल्के बल का प्रयोग कर जाम खुलवाया. दरअसल, कॉलोनी के घरों में बरसाती पानी घुस गया, जिससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. नाराज स्थानीय निवासी सड़क पर उतर आए और चंडीगढ़-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया. अचानक हुए इस विरोध प्रदर्शन के चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब डेढ़ घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा.

सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने के लिए प्रदर्शनकारियों से बातचीत की. हालांकि, लोग इस बार केवल मौखिक आश्वासन से संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने समस्या के स्थायी समाधान की लिखित गारंटी की मांग की. काफी मशक्कत और बीच-बचाव के बाद ही प्रशासन ने बल प्रयोग कर सड़क से जाम हटवाया. करीब डेढ़ घंटे तक लगे इस जाम के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

डीसी सात दिन से सोए हुए हैं-लोग

स्थीनीय शख्स के.सी. चावला ने कहा कि डीसी सात दिन से सोए हुए हैं और उनके घरों में इसी तरह पानी भर जाता है, जिससे लाखों रुपये का नुकसान होता है. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कई वर्षों से जिला प्रशासन और नेताओं द्वारा समस्या के समाधान का केवल आश्वासन दिया जाता है, लेकिन अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं. इस बार भी हालात बिगड़ने पर ही अधिकारी मौके पर पहुंचे.  एक शख्स ने कहा कि घर में बीते सात दिन से खाना नहीं बन रहा है और हम लोग टैक्स दे रहे हैं. एसडीएम और डीसी सोए हुए हैं और आठ महीने में इन्होंने समस्या को लेकर कुछ नहीं किया.

पुल को लेकर कोर्ट में चल रहा मामला

वहीं मौके पर पहुंचे मगर निगम के आयुक्त एवं एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि भारी बरसात के चलते फ्रेंड्ज कालोनी में जलभराव की समस्या पेश आई है. उन्होंने कहा कि बरसाती पानी का रास्ता प्रभावित होने के चलते यह समस्या पेश आई है और पुल को लेकर न्यायालय में मामला विचाराधीन है. उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इस समस्या के समाधान की दिशा में कदम उठाये जायेंगे.

authorimg

Vinod Kumar Katwal

13 Years Experience in Print and Digital Journalism. Earlier used to Work With Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesar and Amar Ujala . Currently, handling Haryana and Himachal Pradesh Region as a Bureau chief from …और पढ़ें

13 Years Experience in Print and Digital Journalism. Earlier used to Work With Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesar and Amar Ujala . Currently, handling Haryana and Himachal Pradesh Region as a Bureau chief from … और पढ़ें

homehimachal-pradesh

‘DC-SDM सोए हुए हैं ‘, बारिश से कॉलोनी के घरों में घुसा पानी तो हाईवे किया जाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी