Last Updated:
Hazratbal Dargah News: हजरतबल दरगाह में अशोक चिन्ह विवाद पर सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा. बीजेपी ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की.
हजरतबल दरगाह में मार्बल प्लेट पर बने अशोक चिन्ह को तोड़ दिया गया.दरअसल, हजरतबल मस्जिद के जीर्णोद्धार की जानकारी देने वाली पट्टिका पर राष्ट्रीय प्रतीक का इस्तेमाल करने को लेकर विवाद हो गया है, जिसके बाद शुक्रवार को सामूहिक नमाज के ठीक बाद अज्ञात लोगों ने पट्टिका पर लगे चिह्न को तोड़ दिया. पुलिस ने शनिवार को इस घटना के संबंध में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शांति भंग करने, दंगा करने और आपराधिक साजिश रचने का मामला दर्ज किया.
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “तेजस्वी यादव और राहुल गांधी से पुछना चाहता हूं कि देश की पहचान के प्रतीक के ऊपर ये हमला… उसपर आपकी चुप्पी… फिर आपके नेता का बयान… उस पर आपकी चुप्पी बहुत गहरे सवाल उठा रही है… या फिर सवाल करना चाहता हूं राहुल और तेजस्वी यादव से… तेजस्वी तो पटना की उस रैली में थे जो इमारत शरिया ने बुलाई थी जिसमें उन्होंने कहा उनके लिए देश का संविधान बाद में है, उनकी पहचान पहले है.”
बीजेपी ने आगे कहा, “मैं इमारत ए शरिया के झंडाबरदार दोनों शहजादों राहुल जी और तेजस्वी जी से सवाल करता हूं क्या उस पर अमल करना इतना जल्दी शुरू कर दिया. और बिहार की धरती से जुड़े प्रतीक को सम्राट अशोक के ऊपर ऐसा विचार एक बार फिर दर्शाते हैं कि ये संविधान के ताक में रखकर अपनी सियासत को संविधान से ऊपर रखना चाहते हैं. बिहार की धरती से जुड़े प्रतीकों के अपमान में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं. हम दोनों नेताओं से साफ-साफ जवाब चाहते हैं कि भारत की पहचान के हुए हमले पर बचाव का जो प्रयास हुआ है उस पर माफी मांगनी चाहिए. अगर कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेता सोचते है कि वो इस मुद्दे पर चुप रहेंगे… जनता समझती है… बिहार की जनता इसे पैनी नजर से देख रही है.”
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें
New Delhi,Delhi
September 06, 2025, 23:38 IST





