भारत » CSIR UGC NET का रिजल्ट csirnet.nta.ac.in पर जल्द, ऐसे आसानी से कर पाएंगे चेक – Uttar Pradesh News

CSIR UGC NET का रिजल्ट csirnet.nta.ac.in पर जल्द, ऐसे आसानी से कर पाएंगे चेक – Uttar Pradesh News

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

CSIR UGC NET Result 2025 Date: एनटीए जल्द ही CSIR-UGC NET 2025 परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है. जो कोई भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे सीधे इस लिंक csirnet.nta.ac.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते ह…और पढ़ें

CSIR UGC NET का रिजल्ट csirnet.nta.ac.in पर जल्द, ऐसे आसानी से कर पाएंगे चेकCSIR UGC NET Result 2025 जल्द जारी किया जा सकता है.
CSIR UGC NET Result 2025 Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जुलाई माह में CSIR-UGC NET 2025 परीक्षा का आयोजन किया था. अब उम्मीदवार परिणाम के जारी होने का इंतजार कर रहे हैं, जो संभावना है कि सितंबर 2025 में आधिकारिक तौर पर घोषित किया जाएगा. परिणाम जारी होते ही उम्मीदवार csirnet.nta.ac.in पर जाकर अपने मार्कशीट और स्कोरकार्ड देख सकेंगे.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://csirnet.nta.ac.in/ के जरिए भी अपना CSIR-UGC NET 2025 रिजल्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं. इससे पहले 3 अगस्त 2025 को एनटीए ने प्रोविजनल आंसर की (Provisional Answer Key) जारी की थी. उम्मीदवारों को आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया था, जिसमें प्रत्येक प्रश्न के लिए गैर-वापसी योग्य शुल्क निर्धारित किया गया था. सभी आपत्तियों की समीक्षा विषय विशेषज्ञों की एक समिति द्वारा की जा रही है.
यदि किसी आपत्ति को सही पाया जाता है, तो उस प्रश्न की आंसर की को सुधार कर फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी. यह फाइनल आंसर की ही परिणाम निर्धारित करने का आधार होगी. उम्मीदवारों को यह ध्यान देना चाहिए कि उन्हें उनकी आपत्तियों की स्थिति (स्वीकृत/अस्वीकृत) के बारे में व्यक्तिगत रूप से जानकारी नहीं दी जाएगी.

परीक्षा का आयोजन विवरण

CSIR UGC NET 2025 परीक्षा 28 जुलाई को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में आयोजित की गई थी. यह परीक्षा देशभर के लगभग 1,95,241 उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी.

CSIR-UGC NET 2025 रिजल्ट ऐसे करें चेक

CSIR-UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं.
होम पेज पर ‘CSIR UGC NET 2025 Result’ या ‘Scorecard’ लिंक पर क्लिक करें.
अपनी लॉगिन डिटेल्स (एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि) दर्ज करें.
आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा. उसे देखें, डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें.

परिणाम घोषित होने से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखनी चाहिए.

ये भी पढ़ें…

authorimg

Munna Kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव. दूरदर्शन, ज़ी मीडिया और News18 के साथ काम किया है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन दिल्ली से की, बाद में ज़ी मीडिया से जुड़े और वर्तमान में News18 Hin…और पढ़ें

पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव. दूरदर्शन, ज़ी मीडिया और News18 के साथ काम किया है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन दिल्ली से की, बाद में ज़ी मीडिया से जुड़े और वर्तमान में News18 Hin… और पढ़ें

homecareer

CSIR UGC NET का रिजल्ट csirnet.nta.ac.in पर जल्द, ऐसे आसानी से कर पाएंगे चेक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी